जैकलीन फर्नांडीज-सुकेश चंद्रशेखर का कोर्ट में हुआ आमना-सामना, यहां जानें किस बात पर हुई दोनों में बहस

200 करोड़ की मनी लॉन्ड्रिंग मामले में बॉलीवुड अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडीस दिल्ली के पटियाला हाउस कोर्ट पहुंच गई है. यहां आज पहली बार जैकलीन और सुकेश चंद्रशेखर का आमना-सामना हुआ है.

Money Laundering Case: सुकेश चंद्रशेखर से जुड़े 200 करोड़ रुपये के मनी लॉन्ड्रिंग मामले में बॉलीवुड अदाकारा जैकलीन फर्नांडीज (Jacqueline Fernandez) आज एक बार फिर दिल्ली के पटियाला हाउस कोर्ट पहुंची. कोर्ट में पहली बार सुकेश चंद्रशेखर संग एक्ट्रेस का आमना-सामना भी हुआ. कोर्ट में सुनवाई जारी है. दोनों से लगातार पूछताछ हो रही है. बताया जा रहा है कि जैकलीन और सुकेश एक दूसरे से बहस भी कर रहे हैं. इधर जैकलीन ने विदेश जाने के लिए कोर्ट से अनुमति भी मांगी है, इस मामले पर 22 दिसंबर को सुनवाई होगी.

जैकलीन और सुकेश हुए आमने-सामने

जानकारी के अनुसार कोर्ट में जैसे ही मामले की सुनवाई शुरू हुई, वैसे ही ईडी के वकील ने कहा कि मनी लॉन्ड्रिंग मामले का मास्टरमाइंड सुकेश ही है. उन्होंने कहा कि तिहाड़ जेल में उनके पास से मोबाइल भी मिले है. जिसपर पब्लिक प्रॉसिक्यूटर ने कहा कि सुकेश ने पीड़िता को टेलीफोन से कॉल किया और 200 करोड़ की ठगी की. बता दें कि पूछताछ में सुकेश ने कहा था कि उसने महज करोड़ रुपए अदिति सिंह से लिया था. हालांकि जांच में 80 करोड़ रुपये लेने सामने आया. सुकेश के वकील ने बताया कि उन पैसों का इस्तेमाल जेल के अधिकारियों और बी मोहनराज के घर गिफ्ट भेजने में किया गया था. सुकेश ने कहा कि मोहनराज की ओर से कई मंहगी कारें खरीदी गईं. कुल मिलाकर पैसों से 26 कारें खरीदी गईं. कोर्ट ने सभी कार कोर्ट में जमा करने की बात कही है.


नोरा फतेही, निक्की तंबोली, चाहत खन्ना के नाम भी आए हैं सामने

सुकेश चंद्रशेखर मामले में नोरा फतेही से दिल्ली पुलिस की EOW (आर्थिक अपराध शाखा) ने भी पूछताछ की थी. इसके अलावा मामले में निक्की तंबोली और चाहत खन्ना का भी नाम सामने आया है. EOW ने जैकलीन की स्टाइलिस्ट लीपाक्षी एलावाड़ी से भी पूछताछ की थी. लीपाक्षी ने बताया, ” सुकेश चंद्रशेखर ने उनसे सुझाव लिए और अभिनेत्री के पसंदीदा कपड़े खरीदने के लिए तीन करोड़ रुपये दिए. चंद्रशेखर को मिली पूरी रकम एल्लावडी ने फर्नांडीज के लिए तोहफे खरीदने में खर्च कर दी.” पुलिस ने कहा कि उन्होंने पुलिस को यह भी बताया कि जैसे ही चंद्रशेखर की गिरफ्तारी की खबर आई, फर्नांडीज ने उससे अपने सारे संबंध तोड़ लिए.

Also Read: बॉलीवुड फिल्मों को पछाड़ इन साउथ मूवीज ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया धमाल, कई रिकॉर्ड किए अपने नाम
इन फिल्मों में दिखेंगी जैकलीन

इस बीच,वर्कफ्रंट की बात करें तो, जैकलीन को आखिरी बार अक्षय कुमार और नुसरत भरुचा के साथ राम सेतु में देखा गया था. हाल ही में, उन्होंने कन्नड़ फिल्म विक्रांत रोना के गाने रा रक्कम्मा में भी विशेष उपस्थिति दर्ज कराई. इसके अलावा, बच्चन पांडे अभिनेत्री रोहित शेट्टी की सर्कस में रणवीर सिंह, पूजा हेगड़े और वरुण शर्मा के साथ भी दिखाई देंगी, जो 23 दिसंबर 2022 को रिलीज होने वाली है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

संपर्क : ashish.lata@prabhatkhabar.in

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >