Jaat First Look: हैंडपंप के बाद अब पंखा उखाड़कर दुश्मनों का खात्मा करेंगे सनी देओल, जाट का धांसू पोस्टर रिलीज

Jaat First Look: बॉलीवुड अभिनेता सनी देओल की नई फिल्म जाट का पहला पोस्टर आज रिलीज कर दिया गया है. इसमें एक्टर को एक बड़ा पंखा पकड़े हुए देखा जा सकता हैं, उनके इन्टेंस लुक से फैंस काफी ज्यादा एक्साइटेड हो गए हैं.

Jaat First Look: बॉक्स ऑफिस पर गदर 2 की ब्लॉकबस्टर सफलता के बाद, बॉलीवुड स्टार सनी देओल गोपीचंद मालिनेनी की ओर से निर्देशित अपनी लेटेस्ट प्रोजेक्ट जाट के साथ बड़े पर्दे पर धमाल मचाने के लिए तैयार है. अभिनेता के जन्मदिन पर, निर्देशक ने आज मोस्ट अवेटेड मूवी का फर्स्ट-लुक पोस्टर जारी किया. पोस्टर में एक्टर काफी इन्टेंस लुक में नजर आ रहे हैं. उनके पूरे शरीर पर खून लगा हुआ है. वहीं हाथ में उन्होंने हैंडपंप के बाद पंखा उठाया हुआ है.

सनी देओल की जाट का फर्स्ट लुक आउट

निर्देशक गोपीचंद मालिनेनी ने अपने इंस्टाग्राम पर सनी देओल के लुक का खुलासा किया और लिखा, “हैप्पी बर्थडे एक्शन सुपरस्टार @iamsunnydeol जी… आपके साथ काम करने और आपको #JAAT के रूप में प्रस्तुत करने पर सम्मानित महसूस कर रहा हूं. जीवन में एक बार मिलने वाले इस अवसर के लिए धन्यवाद. #SDGM #JAAT है.”

जाट के फर्स्ट लुक पर फैंस ने दिया ऐसा रिएक्शन

सनी देओल के एक्शन मोड देखकर फैंस काफी एक्साइटेड हैं. एक यूजर ने लिखा, ”दोस्तों, यह हम सभी के लिए स्पेशल गिफ्ट है..यहां हमारे डैशिंग @iamsunnydeol की उनकी आने वाली फिल्म #SDGM उर्फ ​​#जाट से पहली झलक है..पूरी तरह से धमाकेदार फर्स्ट लुक…इसको कहते हैं शेर की दहाड़”… अब रिलीज का बेसब्री से इंतजार है.” एक दूसरे यूजर ने लिखा, ”बॉक्सऑफिस फाड़ के रख देगी जाट… एक्शन किंग फिर से वापस आ गया है @iamsunnydeol जन्मदिन मुबारक हो मेरे आदर्श सभी सनी पाजी फैंस के लिए क्या उपहार है.”

जाट के बारे में

जाट का निर्माण माइथ्री मूवी मेकर्स और पीपल मीडिया फैक्ट्री बैनर के तहत किया जा रहा है. फिलहाल फिल्म की शूटिंग हैदराबाद में हो रही है. मूवी को तेलुगु और हिंदी भाषा में एक साथ शूट किया गया है. फिल्म में प्रतिभाशाली कलाकारों की टोली भी है, जिसमें रणदीप हुडा, सैयामी खेरस, विनीत कुमार सिंह और रेजिना कैसेंड्रा शामिल हैं.

Also Read- लाहौर 1947 नहीं बल्कि इस एक्शन फिल्म से Sunny Deol थियेटर्स में देंगे दस्तक, जान लें रिलीज डेट

Also Read- Sunny Deol Birthday: आखिर क्यों शाहरुख खान से 16 साल तक सनी ने नहीं की थी बात, कभी साथ ना काम करने की खाई थी कसम

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >