कुमार सानू के बेटे जान कुमार सानू को हुआ COVID-19, अस्पताल से शेयर किया वीडियो, फैंस की बढ़ी चिंता

कुमार सानू के बेटे और 'बिग बॉस 14' फेम जान कुमार सानू कोरोना वायरस की चपेट में आ गए हैं. अस्पताल से वीडियो शेयर कर उन्होंने अपने अंदाज में फैंस को यह जानकारी दी. उनकी पोस्ट वायरल होने के बाद फैंस उनकी सेहत को लेकर चिंता जता रहे हैं और जल्द ठीक होने की कामना कर रहे हैं.

Jaan Kumar Sanu COVID-19: सिंगर और 'बिग बॉस 14' के कंटेस्टेंट रह चुके जान कुमार सानू की तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है. वह COVID-19 पॉजिटिव पाए गए हैं. इस बात की जानकारी उन्होंने खुद अस्पताल के बेड से वीडियो शेयर करके दी. सबसे दिलचस्प बात यह रही कि इतनी गंभीर खबर भी जान ने अपने मजाकिया अंदाज में शेयर की. हालांकि, उनकी पोस्ट देखते ही फैंस की टेंशन बढ़ गई.

Jaan Kumar Sanu Hospital Video: अस्पताल के कपड़ों को लेकर किया मजाक

अस्पताल के बेड से वीडियो शेयर करते हुए जान कुमार सानू ने सोशल मीडिया पर मजाकिया अंदाज में लिखा, "चीन से आया मेरा दोस्त… COVID को सलाम करो." इसके बाद उन्होंने अस्पताल के कपड़ों पर भी मजेदार कमेंट किया. उन्होंने लिखा, "फिट चेक - मैंने अपने पसंदीदा डिजाइनर कोकिलाबेन (अस्पताल) के कपड़े पहने हैं. वुहान वाले कोविड के लिए यहां चेक-इन किया है."

पोस्ट पर टीवी इंडस्ट्री के कई कलाकारों और फैंस ने उनके जल्द स्वस्थ होने की दुआ की.

About Jaan Kumar Sanu: कौन हैं जान कुमार सानु?

जान कुमार सानु बॉलीवुड के दिग्गज सिंगर कुमार सानु के बेटे हैं. जान खुद भी एक बहुत अच्छे सिंगर और परफॉर्मर हैं. उन्हें सबसे ज्यादा पहचान तब मिली जब उन्होंने सलमान खान के शो 'बिग बॉस 14' में हिस्सा लिया था. वह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं और अपने गानों व पर्सनल लाइफ से जुड़े अपडेट्स फैंस के साथ शेयर करते रहते हैं.

COVID Cases Update: आंध्र प्रदेश में भी सामने आए कोरोना के नए मामले

जान कुमार सानु के कोरोना पॉजिटिव होने के बीच ही भारत के आंध्र प्रदेश राज्य से भी कोरोना के कुछ नए मामले सामने आए हैं. वहां के वाईएसआर कडप्पा जिले में पिछले कुछ हफ्तों में कोरोना के 8 नए मरीज मिले हैं, जिनमें से इलाज के दौरान 2 मरीजों की मौत भी हो गई है. इसके बाद वहां के स्वास्थ्य अधिकारी अलर्ट हो गए हैं और लोगों की जांच कर रहे हैं. डॉक्टरों ने लोगों से कहा है कि वे घबराएं नहीं, बल्कि भीड़भाड़ वाली जगहों पर मास्क जरूर पहनें और साफ-सफाई का ध्यान रखें.

यह भी पढ़ें: गोविंदा के बेटे यश की बॉलीवुड में एंट्री, मां सुनीता आहूजा संग शेयर करेंगे स्क्रीन

यह भी पढ़ें: Kumar Sanu Net Worth: कुमार सानू की बेटी अरियाना ग्रांडे से सीख रही हैं म्यूजिक, जानें उनकी संपत्ति और लाइफस्टाइल


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sheetal Choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >