ईशा रिखी-बादशाह की शादी पर लगी मुहर, पहली रोमांटिक फोटो आई सामने

Badshah-Isha Rikhi Marriage Confirmed: रैपर बादशाह और पंजाबी एक्ट्रेस ईशा रिखी की शादी की चर्चा के बीच बड़ा अपडेट सामने आया है. इंस्टाग्राम पर सवाल-जवाब के दौरान ईशा ने खुद को शादीशुदा बताया और बादशाह संग पहली तस्वीर शेयर की, जिसके बाद सोशल मीडिया पर चर्चाएं तेज हो गई हैं.

Badshah-Isha Rikhi Marriage Confirmed: रैपर बादशाह और पंजाबी अभिनेत्री ईशा रिखी को लेकर लंबे समय से रिलेशनशिप की खबरें सामने आती रही हैं, लेकिन इस बार चर्चा की वजह कुछ और है. सोशल मीडिया पर एक सवाल का जवाब देते हुए ईशा रिखी ने अपनी शादी को लेकर ऐसा बयान दिया, जिसने फैंस के बीच हलचल बढ़ा दी है.

ईशा रिखी ने कंफर्म की अपनी शादी

हाल ही में ईशा रिखी ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर फैंस के साथ सवाल-जवाब का सेशन रखा. इसी दौरान एक फॉलोअर ने उनकी शादी को लेकर सवाल पूछा. जवाब में ईशा ने लिखा, ‘हां, मैं शादीशुदा हूं.’ इस एक जवाब के बाद सोशल मीडिया पर चर्चाएं तेज हो गईं.

फैंस ने पूछा- एक-दूसरे को फॉलो क्यों नहीं करते?

शादी की चर्चाओं के बीच सोशल मीडिया यूजर्स ने यह सवाल भी उठाया कि अगर दोनों साथ हैं तो वे इंस्टाग्राम पर एक-दूसरे को फॉलो क्यों नहीं करते. यह सवाल भी इंटरनेट पर चर्चा का विषय बना हुआ है. इसपर ईशा ने बादशाह को टैग करते हुए कहा कि इसका जवाब लोगों को उनके पति बादशाह से मांगना चाहिए.

पहली बार सामने आई साथ की तस्वीर

शादी से जुड़े सवालों के बाद कई यूजर्स ने ईशा से उनकी फोन गैलरी की झलक दिखाने की मांग की. इसके जवाब में अभिनेत्री ने सोशल मीडिया पर बादशाह के साथ अपनी तस्वीर साझा की. तस्वीर सामने आते ही इंटरनेट पर चर्चा तेज हो गई और फैंस इसे दोनों की निजी जिंदगी से जुड़ा बड़ा संकेत मानने लगे.

लंबे समय से जुड़ रहा था दोनों का नाम

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, बादशाह और ईशा रिखी की मुलाकात एक कॉमन फ्रेंड के जरिए हुई थी. इसके बाद दोनों के बीच दोस्ती बढ़ी और धीरे-धीरे रिश्ते को लेकर चर्चाएं शुरू हो गईं. हालांकि दोनों ने अपने रिश्ते को सार्वजनिक तौर पर ज्यादा चर्चा में नहीं रखा.

अब ईशा के बयान और वायरल तस्वीर के बाद फैंस दोनों की ओर से किसी औपचारिक घोषणा का इंतजार कर रहे हैं.

यह भी पढ़ें: घरेलू हिंसा विवाद के बीच सपना चौधरी का क्रिप्टिक पोस्ट वायरल, बोलीं- लोगों का काम है कहना

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Pushpanjali

मेरा नाम पुष्पांजलि है. मैं पिछले 2.5 सालों से प्रभात खबर डिजिटल में मल्टीमीडिया जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रही हूं. इस दौरान मैंने मुख्य रूप से लाइफस्टाइल, हेल्थ, फैशन, ब्यूटी और होम टिप्स से जुड़े कंटेंट पर काम किया है. मुझे ऐसे आर्टिकल लिखना पसंद है जो आसान भाषा में हों और पाठकों के लिए उपयोगी भी हों. मैं ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर रिसर्च करके SEO-फ्रेंडली कंटेंट तैयार करती हूं. इसके साथ ही आकर्षक हेडलाइन लिखना, सही जानकारी जुटाना और डिजिटल ऑडियंस की पसंद के अनुसार कंटेंट तैयार करना मेरी प्रमुख जिम्मेदारियों का हिस्सा रहा है. मैं हमेशा नई चीजें सीखने और अपने लेखन को बेहतर बनाने की कोशिश करती हूं. मेरा उद्देश्य ऐसा कंटेंट तैयार करना है जो लोगों तक सही जानकारी सरल और दिलचस्प तरीके से पहुंचाए.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >