IPL 2025 Final से SS राजामौली ने श्रेयस अय्यर और विराट कोहली की टक्कर पर तोड़ी चुप्पी, कहा- एक को हार माननी…

IPL 2025 Final: आईपीएल 2025 के फाइनल में पंजाब किंग्स और आरसीबी के बीच एक रोमांचक मुकाबला होने वाला है. जीत किसकी होगी, ये तो 3 जून को ही पता चलेगा. इससे पहले अब पॉपुलर डायरेक्टर एसएस राजामौली ने श्रेयस अय्यर और विराट कोहली की एक फोटो शेयर की और दोनों को बधाई दी.

IPL 2025 Final: आईपीएल 2025 का फाइनल 3 जून 2025 को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में होने वाला है. यह रोमांचक मैच डिसाइड करेगा कि पंजाब किंग्स और आरसीबी में से कौन बाजी मारेगा और विनर बनकर ट्रॉफी उठाएगा. प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई करने वाली टॉप चार टीमें पंजाब किंग्स, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, गुजरात टाइटन्स और मुंबई इंडियंस थीं. इसी बीच फिल्म निर्माता एसएस राजामौली ने आईपीएल 2025 के फाइनल से पहले इंस्टाग्राम पर एक इमोशनल पोस्ट किया.

एसएस राजामौली ने श्रेयस अय्यर और विराट कोहली के लिए कही ये बात

एसएस राजामौली की पोस्ट में पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर और आरसीबी के विराट कोहली की हाथ मिलाते हुए तस्वीर है. उन्होंने लिखा, “अय्यर ने बुमराह और बोल्ट की यॉर्कर को थर्ड मैन बाउंड्री तक पहुंचाया… शानदार… यह आदमी दिल्ली को फाइनल तक ले जाता है… और बाहर हो जाता है… कोलकाता को ट्रॉफी तक ले जाता है… बाहर हो जाता है… 11 साल बाद एक युवा पंजाब को फाइनल में ले जाता है. वह इस साल की ट्रॉफी का भी हकदार है… दूसरी ओर, यह कोहली है… जो साल दर साल अच्छा परफॉर्म कर रहे है… हजारों रन बना रहे हैं. उनके लिए फाइनल फ्रंटियर… वह भी हकदार है. रिजल्ट जो भी हो, यह दिल तोड़ने वाला होगा…”

एसएस राजामौली की पोस्ट पर क्या बोले यूजर्स

एसएस राजामौली के पोस्ट पर फैंस एक से बढ़कर एक कमेंट कर रहे हैं. एक यूजर ने लिखा, ”बिल्कुल, लेकिन कोहली अय्यर से ज्यादा के हकदार हैं.” एक दूसरे यूजर ने लिखा, ”सर, लेकिन अय्यर ने पिछले साल ही ट्रॉफी उठा ली थी… विराट ट्रॉफी के ज्यादा हकदार हैं सर.” एक अन्य यूजर ने लिखा, ”विनर जो भी हो, लेकिन मुकाबला काफी मजेदार होने वाला है. मचा आएगा.”

पंजाब किंग्स ने इस हराकर फाइनल्स में जगह की पक्की

पंजाब किंग्स ने क्वालीफायर 2 में मुंबई इंडियंस पर 5 विकेट की जीत के साथ फाइनल में अपनी जगह पक्की की, जिसमें अय्यर की नाबाद 87 (41) रन की पारी शामिल थी. इस बीच, आरसीबी ने क्वालीफायर 1 में पंजाब को हराकर अपनी जगह पक्की कर ली, जिससे कोहली का इस सीजन में ड्रीम रन जारी रहा. इस बीच, अनुष्का शर्मा 3 जून को आईपीएल के फाइनल मैच से पहले पति विराट कोहली के साथ अहमदाबाद पहुंचीं.

यह भी पढ़ें- Thug Life Advance Booking: कमल हासन ठग लाइफ से बॉक्स ऑफिस पर करेंगे रिकॉर्ड तोड़ ओपनिंग, हाउसफुल 5 हिट या फ्लॉप

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >