IPL 2024 Final नहीं देखने का है मन तो OTT पर इन ब्लॉकबस्टर बॉलीवुड फिल्मों को जरूर करें एंजॉय

IPL 2024 Final: आईपीएल 2024 का फाइनल संडे को होने वाला है. इस बार कोलकाता नाइट राइडर्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच दिलचस्प गेम है. अगर आपको मैंच देखने में इंटरेस्ट नहीं है, तो ओटीटी पर कुछ मजेदार फिल्मों को देखिए, जो आपके वीकेंड को धमाकेदार बना देगा.

IPL 2024 Final: बॉलीवुड फिल्में देखना किसे पसंद नहीं है. हालांकि कई बार ऐसा होता है कि हम अपने बिजी शेड्यूल में थियेटर्स में जाकर कुछ मूवीज नहीं देख पाते हैं और वो मिस हो जाती है. आज हम आपको कुछ सुपरहिट फिल्मों के नाम बताएंगे, जिसे अगर आपने मिस कर दिया है, तो जरूर ओटीटी पर एंजॉय कर सकते हैं.

भूल भुलैया 2
अनीस बज्मी की ओर से निर्देशित और टी-सीरीज फिल्म्स द्वारा निर्मित हॉरर कॉमेडी फिल्म में तब्बू, कार्तिक आर्यन और कियारा आडवाणी हैं, यह 2007 की हिट ‘भूल भुलैया’ का स्टैंडअलोन सीक्वल है. कहानी रुहान रंधावा के इर्द-गिर्द घूमती है. इसे आप नेटफ्लिक्स पर एंजॉय कर सकते हैं.

Also Read- इन वेब सीरीज को सबसे ज्यादा OTT पर किया गया सर्च, लिस्ट में पंचायत-फर्जी, वीकेंड पर जरूर करें एंजॉय

Pathaan

पठान
शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण स्टारर फिल्म पठान ने बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कमाई की थी. इस मूवी में किंग खान ने पठान की भूमिका निभाई है, जो एक निर्वासित रॉ एजेंट है. इस ब्लॉकबस्टर मूवी को आप अमेजन प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं.

Yeh jawani hai deewani


ये जवानी है दीवानी
अयान मुखर्जी की ओर से निर्देशित बॉलीवुड कॉमेडी-ड्रामा फिल्म में रणबीर कपूर और दीपिका पादुकोण है. ये 4 दोस्तों की कहानी को बताता है, जो अपने मन से लाइफ को जीना चाहते हैं. इस धमाकेदार फिल्म को आप अमेजन प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं.

Read Also- Maidaan OTT: अजय देवगन की मैदान इस जबरदस्त ट्विस्ट के साथ ओटीटी पर हुई रिलीज, वीकेंड बनेगा मजेदार

Crew

क्रू
तब्बू, करीना कपूर खान और कृति सनेन स्टारर फिल्म क्रू नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम हो रही है. ये एयर होस्टेस की लाइफ को दिखाती है. इसमें आपको कॉमेडी के साथ-साथ एक बड़ी सीख भी मिलेगी.

Shaitaan

शैतान
शैतान एक हॉरर कॉमेडी फिल्म है, जो विकास बहल की ओर से निर्देशित है. कहानी एक ऐसे परिवार के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसकी बेटी एक अजनबी द्वारा किए गए काले जादू के प्रभाव में आ जाती है. इसे आप नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं.

Laapataa ladies

लापता लेडीज
लापता लेडीज नेटफ्लिक्स पर मोस्ट वॉच फिल्मों में से एक बन गई है. ये मूवी नवविवाहित दीपक और फूल की कहानी को बताती है. फूल गलती से उसी ट्रेन में एक अन्य नवविवाहित के साथ बदल जाती है, क्योंकि दीपक अपनी पत्नी को उसके लाल घूंघट के पीछे पहचानने में विफल रहता है.

Animal

एनिमल
रणबीर कपूर की एनिमल साल 2023 की मोस्ट अवेटेड फिल्मों में से एक थी. इसमें रणबीर कपूर और रश्मिका मंदाना लीड रोल में नजर आ रहे हैं. ये मूवी पिता और बेटे के बीच के अटूट रिश्ते को बताता है. इसे आप नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं.

Also Read- Crew OTT Release: इस ओटीटी पर ‘क्रू’ हुई रिलीज, सिनेमाघरों में नहीं देख पाए तो वीकेंड पर घर बैठे करें एंजॉय

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >