पाकिस्तानी फिल्मों और शोज में अपना जलवा बिखेर चुके ये भारतीय स्टार्स, बॉर्डर पार भी मिला जमकर प्यार, देखें लिस्ट

ऐसे कई भारतीय स्टार्स हैं, जिन्होंने पाकिस्तानी फिल्मों और शोज में अपना जलवा बिखेरा है. बॉर्डर पार भी इन सितारों को दर्शकों से खूब सारा प्यार मिला. चलिए आपको उनके नाम बताते हैं.

फिल्मों और वेब सीरीज देखना आज लगभग सभी को पसंद है. आज के वक्त में आपको दुनियाभर की फिल्में, सीरियल्स और वेब सीरीज आसानी से सोशल मीडिया पर मिल जाएगी. अब बॉलीवुड के स्टार्स हॉलीवुड की फिल्मों में भी काम करने लगे है. आज हम आपको ऐसे भारतीय फिल्मों और टीवी इंडस्ट्री के सितारों के बारे में बताएंगे, जिन्होंने पाकिस्तानी फिल्मों और शोज में काम किया है. चलिए चेक कीजिए कहीं इनमें से आपका कोई फेवरेट एक्टर तो नहीं.

नेहा धूपिया ने किस पाकिस्तानी फिल्म में किया था काम

बॉलीवुड एक्ट्रेस नेहा धूपिया ने पाकिस्तानी फिल्म ‘कभी प्यार न करना’ में स्पेशल अपीयरेंस दिया था. नेहा कई बॉलीवुड की फिल्मों में काम कर चुकी है. पिछली बार वो विक्की कौशल, तृप्ति डिमरी की फिल्म बैड न्यूज में नजर आई थी.

श्वेता तिवारी ने किस पाकिस्तानी फिल्म में किया था काम

पॉपुलर टीवी एक्ट्रेस श्वेता तिवारी ने पाकिस्तानी फिल्म सल्तनत में एक्टिंग किया था, जो साल 2014 में रिलीज हुई थी. श्वेता पिछली बार खतरों के खिलाड़ी में नजर आई थी.

खामोश पानी में किस भारतीय एक्ट्रेस ने काम किया था

दिग्गज एक्ट्रेस किरण खेर ने पाकिस्तानी फिल्म खामोश पानी में एक्टिंग किया था. किरण पिछली बार इंडियाज गॉट टैलेंट रियलिटी शो में नजर आई थी.

सीरियल बरसातें फेम नौशीन अली सरदार ने किस पाकिस्तानी शो में किया था काम

नौशीन अली सरदार भारतीय टीवी जगत का एक जाना-पहचाना नाम है. नौशीन ने पाकिस्तानी फिल्म ‘मैं एक दिन लौट आऊंगा’ में काम किया था. वहीं, एक्ट्रेस आखिरी बार सीरियल बरसातें में दिखी थी, जिसमें वो शिवांगी जोशी के साथ दिखी थी.

क्या अचिंत कौर ने पाकिस्तानी शोज में किया है काम

अचिंत कई पाकिस्तानी शोज में काम कर चुकी है. एक्ट्रेस ने पाकिस्तानी फिल्म सल्तनत के अलावा पिया का घर नाम के सीरियल में काम किया था.

आकाशदीप सहगल ने किस पाकिस्तानी शो में किया है काम

‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ फेम आकाशदीप सहगल​ ने पाकिस्तानी फिल्म सल्तनत में एक्टिंग किया है.

Also Read- Shivangi Joshi संग सगाई की खबरों पर फाइनली कुशाल टंडन ने तोड़ी चुप्पी, कहा- मेरी इंगेजमेंट हो रही है और…

Barsatein के लिए मेकर्स की पहली पसंद नहीं थी शिवांगी जोशी, इन 5 एक्ट्रेसेस को मिला था पहले ऑफर

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >