जज बनकर इस मंच पर जरूर लौटूंगा… Indian Idol 13 Winner ऋषि सिंह को इस सिंगर से मिलने की है ख्वाहिश

Indian Idol 13 Winner Rishi Singh: इंडियन आइडल 13 में अपनी सिंगिंग से सबको दीवाना बनाने वाले ऋषि सिंह ने आखिराकर सीजन का खिताब अपने नाम कर लिया. उन्हें प्राइज मनी के साथ कई रोमांचक पुरस्कार मिले. अब सिंगर ने अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर बात की है.

Indian Idol 13 Winner Rishi Singh: यूपी के अयोध्या का रहने वाला ऋषि सिंह ने आखिरकार इंडियन आइडल सीजन 13 का खिताब अपने नाम कर ही लिया. वहीं देवोस्मिता रॉय पहली रनरअप रहीं. सिंगर के विनर बनने पर उन्हें इंडियन आइडल 13 की चमचमाती ट्रॉफी के 25 लाख का नकद पुरस्कार, एक मारुति सुजुकी की एसयूवी कार, सोनी म्यूजिक इंडिया के साथ एक रिकॉर्डिंग कॉन्ट्रैक्ट और कई रोमांचक पुरस्कार मिले. अब उन्होंने अपनी स्ट्रगल लाइफ को लेकर बातचीत की है.

विजेता बनने पर इमोशनल हो गए थे ऋषि सिंह

ऋषि सिंह से जब पूछा गया कि इंडियन आइडल जीतना कैसा लगता है. जिसपर उन्होंने टाइम्स ऑफ इंडिया से बात करते हुए कहा, “वास्तव में मैं अपने आप को नियंत्रित नहीं कर सका, इंडियन आइडल जैसे रियलिटी शो मेरे नाम की घोषणा विजेता के रूप में की गई, तो मेरी आंखों में आंसू आ गए. साथ ही मैंने वास्तव में बहुत मेहनत की थी. वह आगे कहते हैं, “जब मैंने शो में भाग लिया, तो यह अंत तक बने रहने की मानसिकता के साथ था. भले ही मैं शुरू से ही सोशल मीडिया पर लोकप्रिय हो गया था, प्रतियोगिता वास्तव में कठिन थी, खासकर मेरी सह-प्रतियोगी देबोष्मिता रॉय के साथ, जो फर्स्ट रनर-अप भी है. इसलिए, मैंने हमेशा सोचा कि कोई भी विजेता हो सकता है.”

इंडियन आइडल के मंज पर जज बनना चाहते हैं ऋषि

उनसे जब पूछा गया कि वो अपनी प्राइज मनी के साथ क्या करेंगे. जिसपर सिंगर ने कहास “मैं इस पैसे से अपने संगीत को सीखने और विकसित करने के लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर यात्रा करना चाहता हूं. मैं अब अंतरराष्ट्रीय प्रदर्शन चाहता हूं. मैं इस हद तक बढ़ना चाहता हूं कि मैं किसी दिन शो में जज के रूप में वापस आऊं. इस बीच, मुझे शो के दौरान कई प्लेबैक ऑफर मिले हैं, जिन्हें मैं अपने संगीत वीडियो के साथ आगे बढ़ाऊंगा.” उन्होंने कहा कि अब एक और ख्वाहिश है जो पूरा करना चाहता हुं, वो है अपने आदर्श अरिजीत सिंह से मिलना चाहता हूं. मैं उनका दीवाना हूं.

Also Read: Bholaa में दीपक डोबरियाल को विलेन चुनने पर अजय देवगन ने तोड़ी चुप्पी, कहा- पूरी टीम ने कमजोर…
ऋषि ने बताई अपनी स्ट्रगल जर्नी

अपनी अब तक की यात्रा के बारे में बात करते हुए, उन्होंने साझा किया, “मैं अयोध्या में पैदा हुआ और पला-बढ़ा हूं और मैंने अभी-अभी मानविकी स्ट्रीम से बारहवीं कक्षा पूरी की है. मानविकी लेने का यह मेरा निर्णय था क्योंकि मुझे विज्ञान या वाणिज्य पसंद नहीं है. इसके अलावा चूंकि संगीत मेरी पहले दिन से ही प्राथमिकता थी, इसलिए मैंने जानबूझकर उस धारा को चुना. मुझे अपने परिवार का पूरा समर्थन प्राप्त था, इसलिए मैं अपनी पढ़ाई के साथ-साथ गायन के अपने जुनून को गंभीरता से पूरा करने में सक्षम था.”

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >