Imlie Off Air: साई केतन-अद्रिजा रॉय का पॉपुलर सीरियल होगा ऑफएयर, प्रोड्यूसर ने किया कंफर्म

Imlie Off Air: 4 लायंस फिल्म्स के तहत गुल खान की ओर से निर्मित, इमली का प्रीमियर 2020 में स्टार प्लस पर हुआ, जिसमें सुम्बुल तौकीर खान, गशमीर महाजनी और मयूरी देशमुख नजर आए थे. अब चार सालों के बाद ये सीरियल ऑफएयर होने जा रहा है. निर्माता गुल खान ने इसे कंफर्म किया है.

Imlie Off Air: इमली एक पॉपुलर टेलीविजन सीरीज है, जिसने पिछले कुछ वर्षों में अपनी कहानी और कैरेक्टर से दर्शकों के दिलों पर कब्जा कर लिया है. सीरियल ने कुछ महीनों पहले लीप लिया था. जिसके बाद साईं केतन राव और अद्रिजा रॉय मेन लीड में नजर आए. दोनों स्टार्स की केमिस्ट्री दर्शकों को खूब पसंद आने लगी. दर्शकों को बांधे रखने के लिए मेकर्स ने कहानी में कई अमेजिंग ट्विस्ट और टर्न लाए. हालांकि डेली सोप टीआरपी चार्ट में अपनी जगह बनाने में विफल रहा. जिसके चलते अब मेकर्स ने इसे ऑफ एयर करने का फैसला लिया है.


ऑफएयर होगा सीरियल इमली
4 लायंस फिल्म्स के बैनर तले गुल खान की ओर से निर्मित, इमली का टेलीकास्ट 2020 में स्टार प्लस पर शुरू हुआ. जिसमें सुम्बुल तौकीर खान, गशमीर महाजनी और मयूरी देशमुख मुख्य भूमिकाओं में थे. कुछ ही समय में, डेली सोप ने दिल जीत लिया और सभी चैनलों पर सबसे ज्यादा रेटिंग वाले शो में से एक बन गया. दो साल तक इमली का हिस्सा रहने के बाद, गशमीर महाजनी ने शो छोड़ दिया और निर्माताओं ने फहमान खान को नए मुख्य अभिनेता आर्यन सिंह राठौड़ के रूप में पेश किया.

Also Read- Imlie: शो को अलविदा कह रहे अगस्त्य! साईं केतन राव का रोल ऐसे होगा खत्म, जानें लेटेस्ट अपडेट


निर्माता गुल खान ने इमली के ऑफएयर होने पर की बात
अब इमली चार साल तक चलने के बाद जल्द ही ऑफ-एयर होने वाला है. इमली के निर्माता गुल खान ने टेली चक्कर संग बात करते हुए खुलासा किया और पुष्टि की इमली वास्तव में जल्द ही समाप्त हो रहा है. हां, आपने उसे सही पढ़ा है! उन्होंने कहा, “यह एक लंबा दौर रहा है, इससे पहले कि यह और गिरे हम इसे अभी खत्म करना चाहते थे, ताकि ब्रांड का अभी भी मूल्य बना रहे.” मौजूदा रिपोर्ट्स के मुताबिक इमली अगले महीने मई में फैंस को अलविदा कह सकती हैं. हालांकि, अभी भी मेकर्स की तरफ से आखिरी एपिसोड की तारीख को लेकर आधिकारिक घोषणा का इंतजार है.

Also Read- असल जिंदगी में ‘गांव की छोरी’ नहीं ‘Imlie’, इन फोटोज को देखकर हो जाएगा यकीन

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >