Imlie एक्ट्रेस हेतल यादव की कार को ट्रक ने मारी टक्कर, ऐसे बचाई जान, शेयर किया दिल दहला देने वाला किस्सा

Hetal Yadav Accident: इमली फेम टीवी एक्ट्रेस हेतल यादव की कार का एक्सीडेंट हो गया. इस बारे में एक्ट्रेस ने खुद जानकारी दी है. इस एक्सीडेंट के बाद हेतल सदमे में है. उन्होंने हादसे के बारे में जानकारी दी है.

Imlie Actress Hetal Yadav Car Accident: स्टार प्लस का सुपरहिट सीरीयिल इमली हमेशा टॉप 5 सीरियल्स में शामिल रहता है. शो में नया ट्रैक आ चुका है और इमली और आर्यन की बेटियां बड़ी हो चुकी है. शो लीप ले चुका है और अब इमली की बेटियों ने शो में अपनी जगह बना ली है. इसमें एक्ट्रेस हेतल यादव, शिवानी राणा का किरदार निभाती है. लेटेस्ट अपडेट के अनुसार, हेतल के साथ एक बड़ा हादसा हो गया.

हेतल यादव की कार का एक्सीडेंट

रविवार रात को टीवी एक्ट्रेस हेतल यादव की कार का एक्सीडेंट हो गया. हेतल शूटिंग करके वापस अपने घर लौट रही थी, तभी उनकी कार को एक ट्रक ने टक्कर मार दी. हालांकि इसमें उन्हें चोट नहीं आई. इस हादसे के बारे में एक्ट्रेस ने ईटाइम्स को बताया. एक्ट्रेस ने कहा, 8:45 में पैकअप करके वो फिल्म सिटी से निकली. जैसे ही मैं जेवीएलआर हाईवे पर पहुंची, एक ट्रक ने मेरी कार को टक्कर मार दी.

हेतल यादव ने बताया घटने के बारे में

आगे हेतल यादव ने बताया कि, ट्रक ने मेरी कार को फ्लाईओवर के किनारे की ओर इस हद तक धकेल दिया कि मेरी कार गिर जाती. किसी तरह हिम्मत जुटाकर कार को रोका. इसके बाद एक्ट्रेस ने अपने बेटे को फोन किया औऱ उसे इस घटना के बारे में पुलिस को बताने के लिए कहा. एक्ट्रेस ने बताया कि वो उस समय शॉक में थी. एक्ट्रेस ने बताया कि उन्हें कोई चोट नहीं आई है.

Also Read: KBC 14: जमशेदपुर के वेदांत शर्मा का अपने भाई के लिए प्यार देख बिग बी हुए इम्प्रेस, तारीफ में कह दी ये बात
इमली में ये रोल निभाती है हेतल यादव

इमली में शिवानी राणा के रोल से हेतल यादव काफी लोकप्रिय हो गई है. इसके अलावा वो सब टीवी के शो तारक मेहता का उल्टा चश्मा में ज्वाला के रोल में नजर आई थी. उन्होंने कई सीरियल्स में कई छोटे-मोटे रोल निभाए है. इसके अलावा उन्होंने काजल अग्रवाल, तमन्ना भाटिया, पारुल यादव सहित विभिन्न अभिनेताओं के साथ चार क्षेत्रीय भाषाओं में ब्लॉकबस्टर फिल्म क्वीन के रीमेक के लिए एक सह-निर्माता की भूमिका भी निभाई है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >