एनिमल में Bobby Deol को कैसे मिला विलेन अबरार का रोल, सालों बाद किया खुलासा

बॉबी देओल ने बताया कि उन्हें फिल्म एनिमल में अबरार का रोल कैसे मिला. साथ ही धर्मेंद्र ने मूवी रिलीज के बाद कैसे रिएक्ट किया था.

बॉबी देओल जब संदीप रेड्डी वंगा की फिल्म एनिमल में नजर आए थे, तो उन्होंने अबरार के रोल में खूब सुर्खियां बटोरी थी. मूवी में भले ही उनका छोटा सा रोल था, लेकिन दर्शकों के दिलों में उन्होंने गहरी छाप छोड़ी. अब बॉबी ने एक इंटरव्यू में बताया कि उन्हें ये रोल कैसे मिला था.

संदीप रेड्डी वांगा का फोन कॉल जिसने सब कुछ बदल दिया

बॉबी देओल ने शेखर सुमन के टॉक शो में बताया कि जब संदीप रेड्डी वांगा ने फिल्म एनिमल के लिए सीधे उनसे संपर्क किया तो वह शॉक्ड रह गए. एक्टर ने बताया, “जब मुझे संदीप रेड्डी वांगा का फोन आया, तो उन्होंने कहा, ‘इस तस्वीर में आपका एक्सप्रेशन, मुझे पसंद आया, इसलिए मैं आपको मूवी में लेना चाहता हूं.” अभिनेता ने बताया कि निर्देशक ने सेलिब्रिटी क्रिकेट लीग से उनकी एक तस्वीर देखी थी और उन्हें लगा कि उनका एक्सप्रेशन उनके मन में मौजूद किरदार से बिल्कुल मेल खाता है.

एनिमल रिलीज होने के बाद धर्मेंद्र का कैसा था रिएक्शन

फिल्म रिलीज होने के बाद, बॉबी देओल के पिता उनके अभिनय की सराहना से बेहद खुश थे. एक्टर ने कहा, “जब ‘एनिमल’ रिलीज हुई, तो पिताजी ने मुझसे पूछा, क्या तुम खलनायक हो? मैंने जवाब दिया, ‘हां’. मैंने कहा, पिताजी, यह एक अच्छी भूमिका है. पिताजी यह भी कहते थे, तुम लॉर्ड बॉबी बन गए हो.”

बॉबी देओल ने मूक किरदार निभाने पर क्या कहा

बॉबी ने कहा कि जब संदीप ने मुझे बताया कि मेरा किरदार मूक होगा, तो मैंने सोचा, ‘लेकिन मेरी आवाज ही तो मेरी ताकत है.’ फिर भी मैंने यह किरदार निभाने का फैसला किया. बाद में उन्होंने इस किरदार की तैयारी के लिए सांकेतिक भाषा सीखी और चुनौती को स्वीकार किया. अभिनेता ने यह भी बताया कि उन्हें अपने हिस्से की शूटिंग के लिए डेढ़ साल तक इंतजार करना पड़ा. उस दौरान उन्हें अक्सर इस बात की चिंता सताती रहती थी कि कहीं उन्हें रिप्लेस न कर दिया जाए.

यह भी पढ़ें- दूसरी बार शादी के बंधन में बंधेंगे अरमान और अभीरा, लेकिन दादी सा ने रख दी ये शर्त

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >