Aahat: 90 दशक के इस हॉरर सीरियल को देख कांप जाती थी रूह, फिर से OTT पर करें एंजॉय

Aahat: 90 दशक के लोग हो या फिर आजकल के, हॉरर शोज और फिल्में देखना हर किसी को पसंद है. आज हम बात करेंगे गुजरे जमाने के एक सीरियल की, जिसकी शुरुआत से ही काफी पॉपुलैरिटी थी. ये शो कोई और नहीं बल्कि आहट है.

Aahat: 90 दशक का दौर काफी एंटरटेनिंग था. इस दौरान कई ऐसे टीवी सीरियल्स ऑनएयर हुए थे, जिन्हें आज भी अगर हम रील्स या फिर यूट्यूब पर देखते हैं, तो यादें ताजा हो जाती है. इन शोज ने हमें हंसाया, रुलाया और डराया भी है. आज हम बात करेंगे एक ऐसे सीरियल की, जिससे हम ये जान पाये कि डर किसे कहते हैं और भूत क्या होते हैं. हम बात कर रहे हैं आहट की. ये शो हर हफ्ते अलग-अलग भूतिया स्टोरी लेकर आता था और हमें डर की सच्ची तसवीरें दिखाता था.

आहट किस चैनल में होता था ऑनएयर

‘आहट’ एक हॉरर थ्रिलर टीवी शो है, जो 5 अक्टूबर 1995 से सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन पर ऑनएयर हुआ था. शो अपने दिलचस्प एपिसोड के लिए पॉपुलर है, जिसके हर एक एपिसोड में भयानक और रोंगटे खड़े कर देने वाली कहानियां होती थी. इस सीरियल को देखने के बाद बच्चें अकेले सोने से डरते थे और रात में हनुमान चलीसा पढ़ना तो लगभग तय था. अगर आप भी से अपनी पुरानी यादों को ताजा करना चाहते हैं, तो इसके एपिसोड्स सोनी लिव पर एंजॉय कर सकते हैं.

बच्चों की पसंदीदा सीरीज कौन सी थी

शुरुआत में आहट का पहला सीजन गुरुवार की रात को प्रसारित होता था. हालांकि हाई रेटिंग और पॉपुलैरिटी के बीच इसके पांचवें सीजन को मेकर्स की ओर से सोमवार-गुरुवार तक प्रसारित किया जाने लगा. ये पहला ऐसा भूत वाला शो था, जिसमें कंप्यूटर ग्राफिक्स का इस्तेमाल किया गया. शो का नाम आज भी 90 दशक के बच्चों के दिलों में सिहरन पैदा कर देता है. जब उनसे उनकी पसंदीदा हॉरर सीरीज के बारे में पूछा जाता है, तो वे ‘आहट’ का नाम लेते हैं. यह सीरीज सभी के दिलों में एक खास जगह रखती है, क्योंकि यह सिर्फ एक शो नहीं बल्कि एक याद है, जिसे देखने के लिए सभी जल्दी पढ़ाई कर लेते थे.

डर की कौन सी परिभाषा थी आहट

हॉरर शो ने ये विश्वास करने पर यकीन दिलाया कि अगर बोर्ड गेम खेलेंगे तो भूत जरूर आएगा और वो किसी को नहीं छोड़ेगा. यह फिर हम नीलामी से कोई सामान खरीदकर लाएंगे, जो उसमें कोई बुरी आत्मा का वास हो सकता है. कहीं घूमने जाने पर जब होटल में जाएंगे, तो वहां भी कोई प्रेत आत्मा हो सकती है. इससे हमें यकीन हो गया था कोई भूत आपके दिल को आपके शरीर से बाहर निकाल सकता है

Also Read- Shaka Laka Boom Boom से लेकर शरारत तक, इन 5 टीवी शोज के कमबैक का दर्शक कर रहे इंतजार

Also Read- Shararat: थोड़ी नजाकत और ढेर सारी शरारत देख 90s में खूब आता था मजा, इस OTT पर फिर से कर सकते हैं एंजॉय

Also Read- Shararat शो की जिया-ध्रुव से लेकर नानी-पैम तक, अब ये सितारे हो गए हैं काफी स्टाइलिश और कर रहे हैं ये काम

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Ashish Lata

आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >