इन हॉरर फिल्मों को देखने के बाद भगवान को याद करना तय, बढ़ा देगी आपके दिलों की धड़कन

Horror Movies: ओटीटी प्लेटफॉर्म मनोरंजन के हर पहलू को दर्शकों के सामने लाता रहा है. चाहे वह कॉमेडी हो एक्शन हो या फिर हॉरर. कई लोगों को वीकेंड में हॉरर मूवीज देखना काफी पसंद होता है. ऐसे में हम आज एक लिस्ट लेकर आए है, जिसे अगर आप देख लेंगे तो आपको भगवान को याद करने की जरुरत पड़ जाएगी.

Horror Movies: हॉरर के दीवानों के लिए ओटीटी प्लेटफॉर्म ढेर सारा कंटेंट लेकर आया है. इसे देखने के लिए आपके अंदर बहुत हिम्मत होनी चाहिए. इन्हें देखकर आपके पसीने छूटना तय है. अपने ये कहावत तो सुनी ही होगी, जो डर गया सो मर गया. आज हम आपको कुछ ऐसी ही भूतिया फिल्मों के बारे में बताना चाहेंगे, जिसमें आपको एक्शन-थ्रिलर के साथ ढेर सारा एंटरटेनमेंट मिलेगा.

Horror films

द कंजूरिंग
साल 2013 में रिलीज हुई ये फिल्म अब तक की सबसे डरावनी हॉलीवुड हॉरर फिल्मों में से एक है. इसे गलती से अकेले देखने की भूल ना करें. यह अमेजन प्राइम वीडियो पर अवेलेबल है. इस फिल्म का निर्देशन जेम्स वान ने किया है.

Horror films

द रिंग
इसकी कहानी एक वीडियो टेप पर आधारित है, जिसे देखने के बाद लोगों की मौत हो जाती है. ये बेहद डरावनी फिल्म है. इसे आप हिंदी में प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं. इस फिल्म का निर्देशक गोर वरबन्स्की ने किया है. यह साल 2002 में रिलीज हुई थी.

Also Read- OTT की ये 6 फिल्में देख दातों तले उंगली दबा लेंगे, क्योंकि यह है वजह

Horror films

ईट
इसकी कहानी में एक डरावना जोकर सात बच्चों को परेशान करता है. यह मूवी 2017 में रिलीज हुई थी. इसे अमेजन प्राइम पर देखा जा सकता है. इसका निर्देशन एन्ड्रेस मुशिएती ने किया है. इसे आपको बिल्कुल भी मिस नहीं करना चाहिए.

Horror films

एविल डेड
2013 में आई इस हॉरर मूवी में पांच दोस्तों की कहानी को दिखाया जाता है जो एक खतरनाक जंगल में रह रहे शैतानों के बीच में फंस जाते हैं. इसका निर्देशन फेडे अल्वारेज रेस ने किया है. इसे आप नेटफ्लिक्स में देख सकते हैं.

Also Read- OTT पर मौजूद 5 सबसे महंगी वेब सीरीज, बनाने में लगे बड़े फिल्मों से भी ज्यादा पैसे, अभी लिस्ट देखकर करें एंजॉय

Horror films

इंसिडियस
2020 में आई ये सुपरनैचुरल हॉरर फिल्म जेम्स वॉन ने बनाई थी. इस फिल्म में पैट्रिक विल्सन और रोज ब्रैन ने काम किया है. इसे नेटफ्लिक्स पर देखा जा सकता है. इस मूवी में बेहद ही खतरनाक हॉरर सीन्स है. इसे रात में देखने की गलती ना करें.

Horror films

एक्जोरसिज्म ऑफ एमली रोज
इस मूवी का नरेशन काफी ज्यादा डरा देने वाला है. इसे देखकर डरना तो तय ही है. ऐसे में कोशिश करें कि अकेले देखने के बजाय किसी के साथ देखें तो अच्छा ही होगा. यह साल 2005 में रिलीज हुई थी. इसे आप एप्पल टीवी पर देख सकते हैं.

Horror films

द हॉन्टिंग इन कनेक्टिकट
इस मूवी के पोस्टर को देखकर ही आप समझ जाएंगे कि ये कितनी डरावनी हॉरर फिल्म होगी. बताया जाता है कि ये मूवी स्नेकडकर परिवार के द्वारा महसूस की गई चीजों पर आधारित है. यह फिल्म 2009 में रिलीज हुई थी. इस फिल्म के निर्देशक पीटर कॉर्नवेल है. इसे आप अमेजन प्राइम पर देख सकते हैं.

Also Read- South Horror Movies: माया से लेकर कंचना तक.. साउथ की ये फिल्में, जो बॉलीवुड से ज्यादा डराने वाली हैं

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Ashish Lata

आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >