HIT 3 Success: रामचरण ने फिल्म की सफलता पर तोड़ी चुप्पी, कहा- अनूठी स्क्रिप्ट चुनने से…

HIT 3 Success: नानी की हिट 3 साल 2025 की मोस्ट अवेटेड फिल्मों में से एक थी. एक्शन ड्रामा 1 मई को सिनेमाघरों में आई. इसे दर्शकों ने शानदार रिव्यू देते हुए मस्टवॉच बताया. मूवी के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की बात करें तो इसने भारत में अब तक 43 करोड़ की कमाई कर ली. अब साउथ सुपरस्टार रामचरण ने मूवी की सफलता पर चुप्पी तोड़ी है.

HIT 3 Success: साउथ सुपरस्टार नानी की हाल ही में रिलीज हुई एक्शन ड्रामा हिट 3 को दर्शकों से काफी प्रंशसा मिल रही है. फिल्म ने अजय देवगन की रेड 2 और सूर्या की रेट्रो को कड़ी टक्कर दी. इसके साथ भारत में इसने बॉक्स ऑफिस पर 43 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर ली है. अब रामचरण ने फिल्म की सफलता पर चुप्पी तोड़ी है.

रामचरण ने हिट 3 की सफलता पर तोड़ी चुप्पी

राम चरण ने अपने एक्स हैंडल पर लिखा, “#HIT3 के बारे में शानदार रिव्यू सुनी. मेरे प्यारे भाई @NameisNani का स्पेशल, जिन्होंने अनूठी स्क्रिप्ट चुनी और विभिन्न शैलियों में ब्लॉकबस्टर फिल्में बनाईं. इस गहन फिल्म की स्क्रिप्टिंग और निष्पादन के लिए @KolanuSailesh को सलाम. शानदार सफलता के लिए @SrinidhiShetty7, @tprashantii और @walpostercinema, @UnanimousProds की टीमों को बधाई.”

हिट 3 का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

नानी की नवीनतम फिल्म, हिट द थर्ड केस ने बॉक्स ऑफिस पर काफी अच्छा प्रदर्शन किया. तेलुगु स्टार को बड़े पर्दे पर वापस देखने के लिए फैंस उत्साहित थे. सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार मूवी ने पहले दिन 21 करोड़ की कमाई की. वहीं दूसरे दिन इसका कलेक्शन घट गया और यह 10.5 करोड़ हो गया. तीसरे और चौथे दिन मूवी ने क्रमशः 9.62 और 0.52 करोड़ कमाए. इसका टोटल कलेक्शन 44 करोड़ हो गया है. वहीं वर्ल्डवाइड यह 50 करोड़ पार कर चुका है.

हिट 3 के बारे में

सैलेश कोलानू की ओर से निर्देशित और वॉल पोस्टर सिनेमा और यूनिनस प्रोडक्शंस के तहत प्रशांति टिपिरनेनी और नानी की ओर से निर्मित, हिट द थर्ड केस में श्रीनिधि शेट्टी मुख्य भूमिकाओं में हैं. इस एक्शन थ्रिलर में सूर्या श्रीनिवास, राव रमेश, नेपोलियन और कोमली प्रसाद जैसे अन्य कलाकार भी हैं.

यह भी पढ़ें- Raid 2 Box Office: ब्लॉकबस्टर की राह पर अजय देवगन की रेड 2, इन टॉप फिल्मों के रिकॉर्ड को पलभर में तोड़ा

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

संपर्क : ashish.lata@prabhatkhabar.in

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >