फिल्मों के चक्कर में छोटे पर्दे से भी काम गंवा बैठे ये 6 सितारे, बॉलीवुड के लालच में छोड़ा टीवी, देखें लिस्ट

बॉलीवुड में सफलता पाने का सपना लेकर कई टीवी सितारों ने छोटे पर्दे को अलविदा कह दिया, लेकिन जब बड़े पर्दे पर किस्मत ने उनका साथ नहीं दिया, तो उन्हें दोबारा टीवी की ओर लौटना पड़ा. इस लिस्ट में अंकिता लोखंडे से लेकर हिना खान तक कई मशहूर नाम शामिल हैं, जिन्होंने फिल्म इंडस्ट्री में अपना सिक्का जमाने की कोशिश की, मगर कामयाबी हाथ नहीं लगी.

बॉलीवुड की चमक-धमक कई टीवी सितारों को अपनी ओर खींचती है. छोटे पर्दे पर सफलता पाने के बाद कई कलाकारों ने बड़े पर्दे पर किस्मत आजमाई, लेकिन वहां उन्हें वह पहचान नहीं मिल सकी, जिसकी उन्होंने उम्मीद की थी. कुछ को फिल्में नहीं मिलीं, तो कुछ की फिल्में फ्लॉप हो गईं. आखिरकार, वह दोबारा छोटे पर्दे की ओर लौटने को मजबूर हो गए. आइए, ऐसे ही कुछ सितारों की कहानियां जानते हैं, जिन्होंने बॉलीवुड के लिए टीवी छोड़ा, लेकिन वहां असफल होने के बाद छोटे पर्दे पर उन्हें वापसी करनी पड़ी.

अंकिता लोखंडे

टीवी की दुनिया में अपनी पहचान बना चुकी अंकिता लोखंडे ने बड़े पर्दे पर भी अपनी जगह बनाने की कोशिश की. उन्होंने मणिकर्णिका और बागी 3 जैसी फिल्मों में काम किया, लेकिन ये फिल्में बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा सकीं. फिल्मों में उम्मीद के मुताबिक सफलता ना मिलने के बाद अंकिता ने एक बार फिर छोटे पर्दे की ओर वापसी कर ली.

हिना खान

टीवी की दुनिया में अपनी दमदार एक्टिंग के लिए जाने जानी वाली एक्ट्रेस हिना खान ने बॉलीवुड में भी अपनी पहचान बनाने की कोशिश की. हालांकि, यहां उन्हें खास मौके नहीं मिले और इंडस्ट्री ने उन्हें नजरअंदाज कर दिया. अब हिना ने नया रास्ता चुना है और इन दिनों वह पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री में अपनी पहचान बना रही हैं.

प्रभात खबर की प्रीमियम स्टोरीपुरानी फिल्मों का नया जादू: क्यों री-रिलीज हो रही हैं हिट और दर्शकों को क्यों भा रही हैं? 

प्राची देसाई

प्राची देसाई ने अपने करियर की शुरुआत सीरियल कसम से से की थी, जिससे उन्होंने खूब लोकप्रियता हासिल की. इसके बाद उन्होंने बॉलीवुड में अपनी किस्मत आजमाने के लिए टीवी को अलविदा कह दिया. हालांकि, कई फिल्मों में नजर आने के बावजूद उन्हें वह सफलता नहीं मिल सक, जिसकी उन्होंने उम्मीद की थी.

करण सिंह ग्रोवर

करण सिंह ग्रोवर टीवी की दुनिया के मशहूर चेहरे रहे हैं. बड़े पर्दे पर अपनी किस्मत आजमाने के लिए उन्होंने फिल्मों में कदम रखा, लेकिन उनकी सभी फिल्में फ्लॉप रहीं. अब खबरें हैं कि करण एक बार फिर छोटे पर्दे पर वापसी की तैयारी कर रहे हैं.

रॉनित रॉय

इस लिस्ट में रोनित रॉय का नाम भी शामिल है, जिन्होंने गुमराह, शहजादा, लाइगर और शमशेरा जैसी फिल्मों में काम किया, लेकिन ये फिल्में बॉक्स ऑफिस पर खास कमाल नहीं दिखा सकीं. हालांकि, रोनित आज भी अपने आइकॉनिक किरदार मिस्टर बजाज के लिए जाने जाते हैं, जिसने उन्हें टीवी पर जबरदस्त पहचान दिलाई थी.

आसिफ शेख

आसिफ शेख ने भी बड़े पर्दे पर अपनी किस्मत आजमाई, लेकिन उनका बॉलीवुड करियर ज्यादा लंबा नहीं चला. फिल्मों में खास पहचान ना मिलने के बाद उन्होंने टीवी का रुख किया और अब छोटे पर्दे पर छाए हुए हैं. इन दिनों वह लोकप्रिय शो भाबी जी घर पर हैं में अपनी दमदार एक्टिंग से दर्शकों का मनोरंजन कर रहे हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >