रुपाली गांगुली नहीं, इस एक्टर को टीवी पर मिलता है सबसे ज्यादा फीस, नाम जानकर लगेगा झटका!

टीवी पर सबसे ज्यादा फीस लेने वाले स्टार्स में द कपिल शर्मा शो के होस्ट कपिल शर्मा, लॉक अप के लिए कंगना रनौत, कौन बनेगा करोड़पति के लिए अमिताभ बच्चन का नाम है. हालांकि इस स्टारस ने सबको पीछे छोड़ दिया.

Highest Paid Tv Actors: वो दिन गए जब टीवी सितारों को फिल्म एक्टर्स की तुलना में काफी कम फीस मिलती थी. कुछ समय पहले, टॉप टीवी एक्टर्स प्रति एपिसोड कुछ हजार चार्ज कर सकते थे, जबकि फिल्मस्टार्स को एक फिल्म के लिए करोड़ों रुपये मिलते थे. लेकिन अब ऐसा नहीं है. जब से बड़े स्टार्स ने छोटे पर्दे पर रिएलिटी शोज की दुनिया में कदम रखा है, तब से टीवी इंडस्ट्री के लोगों की वैल्यू बढ़ गई है और उनकी फीस भी. चलिए आपको बताते है छोटे पर्दे पर सबसे ज्यादा फीस किसे मिलता है.

ये है टीवी पर सबसे ज्यादा फीस लेने वाला एक्टर

टीवी पर सबसे ज्यादा फीस लेने वाले स्टार्स में द कपिल शर्मा शो के होस्ट कपिल शर्मा, लॉक अप के लिए कंगना रनौत, कौन बनेगा करोड़पति के लिए अमिताभ बच्चन का नाम है. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो ये स्टार्स करीब 1 करोड़ रुपये प्रति एपिसोड या उससे अधिक चार्ज करते है. हालांकि लेटेस्ट रिपोर्ट की मानें तो सलमान खान ने उन सबको पीछे छोड़ दिया है. टीवी दुनिया के वो सबसे पहले एक्टर है जिसे बिग बॉस ओटीटी 2 के लिए तगड़ी फीस मिल रही है.

सलमान खान ले रहे तगड़ी फीस

बिग बॉस ओटीटी 2 के लिए सलमान खान प्रति सप्ताह 25 करोड़ रुपये यानी प्रति एपिसोड 12.50 करोड़ रुपये चार्ज कर रहे हैं, ऐसी चर्चा है. यह एक्टर को टीवी पर सबसे अधिक भुगतान पाने वाली भारतीय हस्ती बनाता है. फिक्शन शो के एक्टर्स के साथ सलमान खान की तुलना करना सही नहीं है. वहीं, फिक्शन शो की बात करें तो अनुपमा स्टार रुपाली गांगुली को सबसे ज्यादा फीस मिलती है. ईटाइम्स की एक रिपोर्ट के अनुसार, रुपाली प्रति एपिसोड 3 लाख रुपये चार्ज करती हैं. इसमें अन्य सेलेब्स में हिना खान, रोनित रॉय और राम कपूर का नाम शामिल है, जो हर एपिसोड 1.5 लाख रुपये की तगड़ी फीस लेते है.

Also Read: Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin में रेखा की एंट्री, खूबसूरत आवाज का चलाएंगी जादू, इस दिन प्रोमो करेंगी शूट

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का पत्रकारिता अनुभव है. वह फिल्म, टीवी और ओटीटी की दुनिया को बहुत अच्छे से समझती हैं. दिव्या की खास पहचान फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरी, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट, गॉसिप और ट्रेंडिंग टीवी-ओटीटी खबरों में है. वह खबरों को आसान भाषा में लिखती हैं ताकि हर पाठक उसे आराम से समझ सके और जुड़ाव महसूस कर सके. शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. यहां उन्होंने कई खास स्टोरी और पैकेज बनाए और झारखंड से जुड़ी कई महत्वपूर्ण खबरों पर काम किया. यहीं से उनकी रिपोर्टिंग स्किल और सरल भाषा में खबर लिखने की क्षमता मजबूत हुई. प्रभात खबर डिजिटल में भूमिका इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां उन्होंने एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाई. आज वह एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं और फिल्म, टीवी और ओटीटी से जुड़ी ट्रेंडिंग खबरों पर लगातार काम कर रही हैं. उनकी सबसे मजबूत पकड़ फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग में मानी जाती है. वह हर खबर को सिर्फ जानकारी नहीं, बल्कि एक कहानी की तरह पेश करती हैं. पत्रकारिता को लेकर सोच दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ खबर देना नहीं है, बल्कि पाठकों से जुड़ने का एक तरीका है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिससे वह किसी भी खबर की गहराई को अच्छे से समझ पाती हैं. इसी वजह से वह खबरों को आसान, साफ और असरदार भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में सक्षम हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >