Highest Grossing Tamil Films: साल 2024 में इन साउथ फिल्मों ने की छप्परफाड़ कमाई, सिंघम अगेन को छोड़ा पीछे

Highest Grossing Tamil Films: साल 2024 में कई साउथ फिल्में रिलीज हुई, जिसने बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कमाई की. इसमें थलपति विजय की फिल्म द ग्रेटेस्ट ऑफ ऑल द टाइम शामिल है.

Highest Grossing Tamil Films: साल 2024 में तमिल सिनेमा ने कई सुपरहिट फिल्में दीं, जिनमें से कई मूवीज ने धुआंधार कमाई करते हुए 500 करोड़ का तगड़ा कलेक्शन किया. इसमें थलपति विजय, सुपरस्टार रजनीकांत की फिल्में शामिल है. साउथ की इन मूवीज ने अपनी दमदार कहानी और जबरदस्त एक्शन सीक्वेंस से साबित कर दिया कि वह किसी भी मायने में बॉलीवुड इंडस्ट्री से कम नहीं है. आइये जानते हैं इस साल की सबसे ज्यादा कमाई करने की लिस्ट में कौन सी फिल्में हैं.

द ग्रेटेस्ट ऑफ ऑल द टाइम (The GOAT)

वेंकट प्रभु के निर्देशन में बनी द ग्रेटेस्ट ऑफ ऑल द टाइम 5 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. इसमें थलपति विजय, प्रशांत, प्रभु देवा, मोहन, जयराम, मीनाक्षी चौधरी जैसे स्टार्स मौजूद थे. 380 से 400 करोड़ रुपये के अनुमानित बजट पर बनी इस फिल्म ने बॉक्स-ऑफिस पर 450 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई की.

अमरन (Amaran)

राजकुमार पेरियासामी की ओर से निर्देशित अमरन 31 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. फिल्म के कलाकारों में शिवकार्तिकेयन, साई पल्लवी, राहुल बोस, भुवन अरोड़ा, हेथाक्षी वी जैसे स्टार्स हैं. रिपोर्ट के मुताबिक, यह फिल्म 70 करोड़ रुपये से 150 करोड़ रुपये के बजट के बीच बनी थी और पिछले महीने रिलीज होने के बाद से इसने 320 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई की है.

वेट्टैयन (Vettaiyan)

वेट्टैयन का निर्देशन टी जे ग्नानवेल ने किया है और यह 10 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. इसमें रजनीकांत, अमिताभ बच्चन, फहद फासिल, राणा दग्गुबाती, मंजू वारियर, रितिका सिंह और दुशारा विजयन जैसे कलाकार शामिल हैं. 260 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई के साथ यह फिल्म साल की तीसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली तमिल मूवी बन गई. इसका निर्माण लाइका प्रोडक्शंस बैनर के तहत सुबास्करन अल्लिराजाह द्वारा किया गया है।

इंडियन 2 (Indian 2)

कमल हासन की 1996 में रिलीज इंडियन का सीक्वल इस साल की मोस्ट अवेटेड मूवीज में से एक थी. एस शंकर की ओर से निर्देशित इस फिल्म में सिद्धार्थ, रकुल प्रीत सिंह और एस जे सूर्या भी हैं. कमल हासन को सेनापति की भूमिका दोहराते हुए देखा गया. इसने बॉक्स-ऑफिस पर 150 करोड़ रुपये की कमाई की.

Also Read- Amaran Box Office Report: शिवकार्तिकेयन की अमरन बनी ब्लॉकबस्टर हिट, वर्ल्डवाइड कमाए इतने करोड़

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

संपर्क : ashish.lata@prabhatkhabar.in

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >