Hema Malini Birthday: कभी वजन की वजह से हो गई थी रिजेक्ट फिर कैसे बनीं बॉलीवुड की ड्रीम गर्ल

हेमा मालिनी का जन्म 16 अक्टूबर 1948 को हुआ था. उन्होंने अपने करियर में 100 से ज्यादा फिल्मों में काम किया है. आज भी वह अभिनय और राजनीति में सक्रिय हैं, और हमेशा अपने फैंस का मनोरंजन करती हैं.

जब दुबलेपन की वजह से किया गया था रिजेक्ट


Hema Malini Birthday: हेमा मालिनी आज अपना 76वां जन्मदिन मना रही हैं. हिंदी सिनेमा की इस मशहूर एक्ट्रेस ने अपनी मेहनत और टैलेंट के दम पर फिल्म इंडस्ट्री में एक खास पहचान बनाई है. उनका जन्म 16 अक्टूबर 1948 को तमिलनाडू के अम्मानकुड़ी में हुआ था. हेमा का असली नाम हेमा मालिनी चक्रवर्ती था. फिल्म इंडस्ट्री में आने के बाद उन्होंने अपने नाम से चक्रवर्ती सरनेम हटा लिया. लेकिन, उनकी इस सफलता का सफर आसान नहीं रहा. बचपन में वह कभी एक्ट्रेस बनने का सपना नहीं देखती थीं, बल्कि अपनी मां जयलक्ष्मी के कहने पर इस फील्ड में आईं.

रिजेक्शन का सामना करना पड़ा


हेमा को अपने करियर की शुरुआत में कई बार रिजेक्शन का सामना करना पड़ा था. उस समय वे काफी दुबली थीं और जब भी फिल्मों के ऑडिशन के लिए जाती थीं, तो उन्हें रिजेक्ट कर दिया जाता था. उन्होंने एक तमिल फिल्म के लिए साइन किया था, लेकिन चार दिन की शूटिंग के बाद उन्हें फिल्म से निकाल दिया गया.

Hema malini birthday

सपनों के सौदागर से मिली पहचान


इतनी मुश्किलों के बाद भी हेमा ने हार नहीं मानी और खुद को फिल्मों के लिए तैयार किया. उन्होंने क्लासिकल डांसिंग सीखना शुरू किया और अपने लुक्स पर काम किया. इसके बाद, राज कपूर के साथ फिल्म “सपनों के सौदागर” में काम करने का मौका मिला. इस फिल्म ने उनकी जिंदगी को पूरी तरह बदल दिया. लोगों ने उनकी एक्टिंग को काफी पसंद किया और इसके बाद उन्हें कई फिल्में मिलने लगीं.

100 से ज्यादा फिल्मों में किया अभिनय


हेमा ने अपने करियर में 100 से ज्यादा फिल्मों में काम किया है, जिनमें से आधे से ज्यादा हिट रही हैं. धर्मेंद्र के साथ उनकी 40 फिल्में हिट रही हैं. उन्हें “सीता-गीता” और “शोले” में निभाए बंसती के किरदार के लिए आज भी लोग याद करते हैं. उनकी मेहनत और टैलेंट ने उन्हें बॉलीवुड की ड्रीम गर्ल बना दिया.

अभी भी हैं एक्टिव


आज भी हेमा मालिनी अपने अभिनय और राजनीति में सक्रिय हैं. उन्होंने हमेशा अपने फैंस का मनोरंजन किया है. उनके जन्मदिन पर, प्रबात खबर की पूरी टीम उन्हें बहुत-बहुत शुभकामनाएं देती है.

Also read:मथुरा से हेमा मालिनी की जीतीं, ड्रीम गर्ल का असली नाम जानते हैं आप

Also read:हेमा मालिनी फिल्मों में करना चाहतीं है फिर से वापसी, लेकिन एक्ट्रेस ने रखी ये शर्त

Also read:Baghban फिल्म के लिए हेमा मालिनी ने कर दिया था साफ मना, इस शख्स की राय के बाद भरी हामी, जानें दिलचस्प किस्सा

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sahil Sharma

Literature enthusiast with go getter persona, Putting my thoughts out there with the tendency that world will read it. Currently writing on the updates of tinsel town Bilbliographic, Enthusiastic, Positive

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >