Heeramandi में अपनी एक्टिंग के लिए बार-बार ट्रोल होने पर शर्मिन सहगल ने तोड़ी चुप्पी, कहा- एहसास हुआ कि…

Heeramandi: संजय लीला भंसाली की हीरामंडी की हर तरफ चर्चा हो रही है. जहां बाकी स्टारकास्ट की एक्टिंग की सबने तारीफ की, वहीं आलमजेब का रोल निभाने वाली शर्मिन सहगल को काफी ट्रोल किया गया. अब एक्ट्रेस ने इसपर रिएक्ट किया है.

Heeramandi: भले ही हीरामंडी: द डायमंड बाजार को नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुए एक महीने से ज्यादा समय हो गया है, लेकिन वेब सीरीज आज भी सुर्खियों में बनी हुई है. जहां मनीषा कोइराला, सोनाक्षी सिन्हा, अदिति राव हैदरी, ऋचा चड्ढा, संजीदा शेख, शर्मिन सहगल, शेखर सुमन, फरदीन खान, अध्ययन सुमन और फरीदा जलाल जैसे कलाकार की एक्टिंग की हर जगह तारीफ हो रही हैं, वहीं शर्मिन सहगल, जिन्होंने आलमजेब का किरदार निभाया था उन्हें अपने किरदार के लिए काफी ट्रोल होना पड़ा.


ऑनलाइन ट्रोलिंग को लेकर क्या बोली शर्मिन शहगल
हीरामंडी की रिलीज के एक महीने बाद भी शर्मिन ऑनलाइन ट्रोलिंग का शिकार होती रही. नेगेटिविटी इतनी बढ़ गई कि शर्मिन ने अपने सोशल मीडिया पर कमेंट सेक्शन को बंद कर दिया. अब एक्ट्रेस ने फाइनली इस पर बात की है. न्यूज 18 संग बात करते हुए शर्मिन ने कहा, ”दिन के अंत में दर्शक ही राजा होते हैं और एक रचनात्मक व्यक्ति के रूप में, इसे स्वीकार करना बहुत महत्वपूर्ण है. उन्हें अपनी राय रखने का अधिकार है, मैं चीजों को पॉजिटिविटी से लेती और सीखती हूं.”

Also Read- Heeramandi में शर्मिन सहगल को ‘आलमजेब’ के रोल में कास्ट करने पर संजय लीला भंसाली ने तोड़ी चुप्पी, कहा- वह मेरी भांजी…

Also Read- Heeramandi 2 बनाने को लेकर संजय लीला भंसाली ने तोड़ी चुप्पी, कहा- वेब सीरीज कभी दोबारा नहीं….


शर्मिन बोली- पॉजिटिव रिव्यू पर ध्यान देने शुरू किया
शर्मिन का मानना ​​है कि जितने पॉजिटिव कमेंट थे, उतनी ही नेगेटिव भी थे. एक्ट्रेस ने कहा, “मैंने आलमजेब के किरदार के लिए अपना सब कुछ दे दिया था. हम बुरे चीजों पर ज्यादा ध्यान देते हैं, लेकिन मेरे कैरेक्टर में कई यूनिक चीजें भी थी, जिसपर किसी ने भी ध्यान देना जरूरी नहीं समझा.” शर्मिन ने कहा, हीरामंडी की रिलीज के बाद मैं वेब सीरीज के आसपास की चीजों से दूर रहती थी. हालांकि कुछ हफ्ते पहले ही हर चीज को पढ़ने का फैसला किया. एक समय था जब मैं बहुत सी रिव्यू पर ध्यान नहीं दे रही थी, लेकिन फिर धीरे-धीरे, मुझे एहसास हुआ कि मैं उस बहुत सारे प्यार को भी खो रही थी, जो मुझे मिल रहा था. मैंने अब उस पर ध्यान देना शुरू कर दिया है. पिछले कुछ दिनों में, मैंने यह सब देखने का निर्णय लिया. दर्शकों की राय ही संभवत: आपको अपना बेस्ट बनने में मदद करेगी.”

Also Read- Heeramandi के ताजदार क्या प्रतिभा रांट्टा को कर रहे हैं डेट, ताहा शाह बोले- काश बता पाता कि मैं प्यार में…

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >