Heeramandi में ‘आलमजेब’ के रोल पर बुरी तरह ट्रोल हुईं शर्मिन सहगल, को-स्टार अदिति राव हैदरी ने ऐसे किया एक्ट्रेस का बचाव

Heeramandi: संजय लीला भंसाली की हीरामंडी 1 मई से नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम हो रही है. सीरीज में मनीषा कोइराला से लेकर सोनाक्षी सिन्हा, अदिति राव हैदरी, ऋचा चड्ढा और संजीदा शेख की एक्टिंग की हर तरफ तारीफ हो रही है. हालांकि शर्मिन सहगल को लगातार ट्रोल किया जा रहा है. अब अदिति ने इसपर रिएक्ट किया है.

Heeramandi: जाने-माने फिल्म निर्माता संजय लीला भंसाली की मोस्ट अवेटेड प्रोजेक्ट हीरामंडी: द डायमंड बाजार रिलीज के बाद से ही सुर्खियां बटोर रही है. ये नेटफ्लिक्स पर 1 मई को स्ट्रीम हुई और अब मोस्ट वॉच वेब सीरीज में से एक बन गई है. अभिनेत्री मनीषा कोइराला, सोनाक्षी सिन्हा, अदिति राव हैदरी, ऋचा चड्ढा और संजीदा शेख को उनके दमदार परफॉर्मेंस के लिए सराहना मिली. दूसरी ओर, शो में आलमजेब का किरदार निभाने वाली अभिनेत्री शर्मिन सहगल को काफी लोगों ने जमकर ट्रोल किया. किसी ने उनके लुक्स का मजाक उड़ाया, तो किसी ने ये कहा कि भंसाली उनके मामा है, इसलिए ये रोल आसानी से उन्हें मिल गया. अब अदिति राव हैदरी ने इसपर रिएक्ट किया है.


अदिति राव हैदरी ने शर्मिन सहगल को ट्रोल किए जाने पर किया रिएक्ट
हाल ही में एक इंटरव्यू में अदिति से पूछा गया कि क्या उन्हें लगता है कि शर्मिन को ट्रोल करना सही है या नहीं. एक्ट्रेस ने टाइम्स नाऊ से बात करते हुए कहा, ”100 प्रतिशत ये ट्रोलिंग गलत है. मैं जानती हूं कि कुछ लोगों को कोई चीज पसंद आती है और कुछ लोगों को नहीं. इसे कहने का एक तरीका है. यह बहुत मतलबी हो सकता है. यह बहुत घटिया हो गया है और मुझे लगता है कि यह उचित नहीं है और ऐसा नहीं होना चाहिए. मुझे नहीं पता कि और क्या कहूं, लेकिन मुझे बुरा लग रहा है. मुझे लगता है कि हम सभी को इसे समझना चाहिए और एक-दूसरे के लिए मौजूद रहना चाहिए.”

Also Read- सारी दुनिया की नजरें शाही महल की महफिलों पर हैं….नेटफ्लिक्स पर सबसे ज्यादा देखी जाने वाली वेब सीरीज बनी Heeramandi

Also Read- Heeramandi: शोबिज के ये 7 फीके सितारे हीरामंडी में दोबारा चमके, याद कीजिए आखिरी बार कब देखा था इनको

Also Read- Heeramandi: भारत ही नहीं पाकिस्तान से भी हीरामंडी को मिल रहा ढेर सारा प्यार, संजय लीला भंसाली बोले- मुझे लगता है हम…


टोर्ल्स को नहीं देना है ज्यादा जवाब
उन्होंने आगे कहा, ”मुझे यह भी लगता है कि लोग वही करते हैं, जो उन्हें लगता है कि उनके लिए महत्वपूर्ण है. अगर कुछ लोग मतलबी होना चाहते हैं तो यह उनका सोचना का तरीका ही अलग है. हमें इसके आसपास कोई रास्ता खोजना होगा अन्यथा यह वास्तव में कठिन हो जाएगा. जो कोई भी इसका सामना कर रहा है, मैं बस इतना कहूंगा, हर चीज को पॉजिटिव तरीके से देखें आप.”


इस वजह से ट्रोल हो रही हैं शर्मिन सहगल
जो लोग नहीं जानते, उनके लिए शर्मिन को हीरामंडी की रिलीज के बाद से लगातार ट्रोल किया जा रहा है. कई लोगों का मानना ​​है कि उनकी एक्टिंग मेन लीड जैसी नहीं थी. उनके ‘खराब’ परफॉर्मेंस ने ऑनलाइन नेपोटिज्म पर बहस भी छेड़ दी. बता दें कि शर्मित भंसाली की फैमिली से है. संजय उनके मामा हैं. ट्रोलिंग से परेशान होकर जहां शर्मिन ने अपने इंस्टाग्राम पेज के कमेंट सेक्शन को म्यूट कर दिया है. एक यूजर ने लिखा, “आलमजेब कोई और होती तो सीरीज बहुत ऊपर पहुंच जाती… डेड एक्सप्रेशन खत्म होने लगते हैं. श्रेया घोषाल का एक खूबसूरत गाना बर्बाद कर दिया.” एक अन्य ने टिप्पणी की, “आलम को छोड़कर हर कोई अच्छा था.”

Also Read- Heeramandi: संजय लीला भंसाली की क्रिएटिविटी का एक और ग्रांड प्रेजेंटेशन है हीरामंडी

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >