Heeramandi OTT Release: इन 8 वजहों से देखने लायक है संजय लीला भंसाली की हीरामंडी, इस दिन नेटफ्लिक्स होगी रिलीज

1 / 1
Heeramandi OTT Release: इन 8 वजहों से देखने लायक है संजय लीला भंसाली की हीरामंडी, इस दिन नेटफ्लिक्स होगी रिलीज
फुल स्क्रीन में देखें

heeramandi

हीरामंडी- द डायमंड बाजार साल की मोस्ट अवेटेड वेब सीरीज में से है, जिसे संजय लीला भंसाली की ओर से निर्देशित किया गया है. ये सीरीज 1 मई को नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगी. स्ट्रीमिंग से पहले आइये जानते हैं क्यों इसे देखना चाहिए.

‘हीरामंडी: द डायमंड बाजार’ का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. इस पीरियड ड्रामा से संजय लीला भंसाली ओटीटी की दुनिया में डेब्यू करने जा रहे हैं.

Heeramandi

हीरामंडी की कहानी तवायफों के जीवन के इर्द-गिर्द घूमती है, जो ब्रिटिश शासन के खिलाफ भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन के दौरान पाकिस्तान के लाहौर में हीरा मंडी के नाम से जाने जाने वाले रेड-लाइट जिले में रहने वाली कलाकार और एंटरटेनर थीं.

Heeramandi

पॉपुलर वेब सीरीज में कई कलाकार हैं, जिनमें सोनाक्षी सिन्हा, अदिति राव हैदरी, मनीषा कोइराला, फरदीन खान, ऋचा चड्ढा, संजीदा शेख शामिल हैं.

Heeramandi

हीरामंडी से अभिनेता फरदीन खान 14 साल बाद एक्टिंग में कमबैक करेंगे. उन्होंने एक इंटरव्यू में कहा था, कि मैं काफी खुश हूं कि भंसाली के बैनर तले वापसी कर रहा हूं. काफी एक्साइटेड हूं.

Heeramandi

इस प्रोजेक्ट की अनाउंसमेंट अप्रैल 2021 में की गई थी और बनने में इसे 14 साल लगे. तो सोचिए कितने बड़े लेवल पर भंसाली ने इसे बनाया है. सीरीज के ट्रेलर में लार्जर देन लाइफ की झलक देखने को मिली. जिसमें बड़े सेट शामिल है.

Heeramandi

संजय लीला भंसाली ने ‘हीरामंडी’ को अब तक का अपना सबसे महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट बताया है. उन्होंने आगे बताया कि इस सीरीज का उद्देश्य क्लासिक भारतीय फिल्मों को श्रद्धांजलि देना है, विशेष रूप से ‘मदर इंडिया’ (1957), ‘मुगल-ए-आजम’ (1960), और ‘पाकीजा’ (1972) शामिल है.

Heeramandi

अगर आप भी संजय लीला भंसाली की फिल्मों के दीवाने हैं. तो आपको ये सीरीज जरूर देखनी चाहिए. हीरामंडी 1 मई को नेटफिलक्स पर स्ट्रीम होगी, तो आप जरूर देखें.

Also Read- Heeramandi OTT Release: संजय लीला भंसाली की हीरामंडी इस दिन ओटीटी पर होगी रिलीज, अभी नोट कर लें डेट

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >