हीरामंडी की ‘बिब्बो जान’ को इस बॉलीवुड एक्टर पर है क्रश, बोली- वो आपको हर चीज करने के लिए….

Aditi Rao Hydari: अदिति राव हैदरी हाल ही में नेटफ्लिक्स रिलीज हीरामंडी में नजर आई थी. इसमें उनके कैरेक्टर बिब्बो जान को काफी ज्यादा पसंद किया गया था. अब उन्होंने एक इंटरव्यू में खुलासा किया है कि उनका फेवरेट एक्टर कौन है.

Aditi Rao Hydari: अदिति राव हैदरी लगभग दो दशकों से फिल्म इंडस्ट्री में हैं और उन्होंने अपने पूरे करियर में कई सुपरहिट फिल्मों में काम किया है, जिसके चलते उन्हें काफी पॉपुलैरिटी भी हासिल हुई है. हाल ही में एक्ट्रेस संजय लीला भंसाली की वेब सीरीज हीरामंडी- द डायमंड बाजार में दिखाई दी. इसमें उन्होंने बिब्बो जान की भूमिका निभाई थी. उनकी अदाओं को दमदार एक्टिंग के फैंस दीवाने हो गए. अब अभिनेत्री ने बताया कि उनका फेवरेट एक्टर कौन हैं.


ये है अदिति राव हैदरी के फेवरेट एक्टर
अदिति राव हैदरी ने हाल ही में रणवीर सिंह और रणबीर कपूर के साथ अपने काम के अनुभव के बारे में बात की. अभिनेत्री को पद्मावत में रणवीर के साथ देखा गया था और रणबीर कपूर अभिनीत रॉकस्टार में वह सहायक भूमिका में नजर आई थीं. अदिति ने रॉकस्टार अभिनेता के साथ काम करने को याद किया और कहा कि वह उनके पसंदीदा अभिनेताओं में से एक हैं. अदिति ने संजय लीला भंसाली और रणवीर सिंह के साथ काम करने की यादें भी साझा की. उन्होंने कहा कि पद्मावत में भंसाली के साथ काम करने का मौका मिलने के बाद रणवीर ने एक बार उन्हें एहसास कराया था कि उनके सपने पूरे हो गए हैं.

Read Also- Heeramandi में ‘आलमजेब’ के रोल पर बुरी तरह ट्रोल हुईं शर्मिन सहगल, को-स्टार अदिति राव हैदरी ने ऐसे किया एक्ट्रेस का बचाव

Read Also- Heeramandi 2 बनाने को लेकर संजय लीला भंसाली ने तोड़ी चुप्पी, कहा- वेब सीरीज कभी दोबारा नहीं….

Read Also-अदिति राव हैदरी से सिद्धार्थ कब करेंगे शादी, एक्टर बोले- यह कोई शूटिंग की तारीख नहीं है


रॉकस्टार में रणबीर कपूर के साथ काम करने पर अदिति राव हैदरी
ह्यूमन्स ऑफ बॉम्बे के साथ एक इंटरव्यू में, अदिति ने कहा, रणबीर कपूर के साथ काम करना जादूई और पागलपन से भरा था. वह मेरे पसंदीदा अभिनेताओं में से एक है. उनका चार्म कुछ ऐसा कि वह आपको कोई भी काम करने के लिए एक झटके में मना सकते हैं. उनका ऑरा हमेशा याद रहने वाला है. रॉकस्टार में काम करना काफी अच्छा अनुभव था, जो हमेशा याद रहेगा.


संजय लीला भंसाली संग काम करके अदिती को कैसा हुआ फील
उन्होंने आगे संजय लीला भंसाली के बारे में बात करते हुए कहा, ”मैं संजय सर से प्यार करती हूं. मुझे बस उनके साथ काम करना पसंद है. वह हमारे लिए यह अविश्वसनीय माहौल बनाता है, और वह अपने एक्टर्स से काफी प्यार करते हैं. सेट पर हम एक फैमिली होते है, वह हमें चुनौती जरूर देते हैं, लेकिन उससे ज्यादा खुद को देते हैं.

Also Read- अदिति राव हैदरी से सिद्धार्थ कब करेंगे शादी, एक्टर बोले- यह कोई शूटिंग की तारीख नहीं है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >