Happy Birthday Sarika: पति के एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर से तंग आकर सुसाइड करने की कोशिश की, फिर उठाया ये कदम

Happy Birthday Sarika: कभी बचपन में पिता के घर छोड़ जाने और मां की जिल्लत से लेकर, जवानी में पति के एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर तक. बॉलवुड की एक्ट्रेस सारिका के बारे में बहुत सी अनसुने बातों के बारे में आज हम आपको बताएंगे.

Happy Birthday Sarika: 70 के दशक में बॉलिवुड की सबसे खूसबूरत और ग्लैमरस एक्ट्रेस सारिका ठाकुर का आज जन्मदिन है. सारिका ने अपनी जिंदगी में काफी उतार चढ़ाव का सामना किया है. कभी बचपन में पिता के घर छोड़ जाने और मां की जिल्लत से लेकर, जवानी में पति के एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर तक. सारिका अपने प्रोफेशनल जिंदगी से ज्यादा अपने पर्सनल लाइफ के लिए चर्चे में बनी रही. एक वक्त ऐसा भी था जब गुजारा करने के लिए उनके पास मात्र 60 रुपए थे, लेकिन फिर भी उन्होंने हार नहीं मानी.

एक्टिंग करियर की शुरुआत ब्वॉय चाइल्ड एक्टर के तौर पर की

सारिका की मां अपने पति से अलग होने के बाद सारिका पर काफी जुल्म ढाती थी. उन्होंने 5 साल की उम्र में सारिका को पैसों के लिए पढ़ाई से दूर कर फिल्मों की दुनिया में भेज दिया था. जिससे परेशान होकर सारिका अपने घर से भाग गई थी. सारिका ने 70-80 के दशक में बतौर चाइल्ड एक्टर कई फिल्में की हैं. शुरुआती दिनों में तो उन्होंने फिल्मों में लड़के का किरदार निभाया था. बाद में उन्हें गर्ल चाइल्ड एक्टर का रोल मिला और वह बेबी सारिका के नाम से मशहूर हो गई थी. सारिका ने अपने एक्टिंग करियर में श्रीमान श्रीमती, सत्ते पे सत्ता, राज तिलक, तहान, मनोरमा सिक्स फीट अंडर, भेजा फ्राई और परजानिया जैसी बेहतरीन फ‍िल्‍मों में काम किया है. बता दें कि फिल्म परजानिया के लिए सारिका को सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का राष्ट्रीय पुरस्कार भी मिला था.

सारिका से अफेयर के दौरान कमल हसन शादी शुदा थे

सारिका जब इंडस्ट्री में अपनी एक्टिंग से छाप छोड़ रही थी, उसी दौरान उनकी मुलाकात साउथ सुपरस्टार कमल हसन से हुई. कमल हसन सारिका को देखते ही उनके प्यार के पड़ गए थे और दोनों लिव इन में रहने लगे. उस दौरान कमल शादी शुदा थे. उनकी पत्नी वाणी गणपति थी. कमल ने बाद के वाणी से तलाक ले लिया था. इस बीच सारिका श्रुति हसन से प्रेगनेंट थी. श्रुति के जन्म के बाद दोनो ने साल 1998 में शादी कर ली थी. कुछ वक्त इनकी एक और बेटी अक्षरा हसन का जन्म हुआ.

कमल हसन के एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर की वजह से सुसाइड करने की कोशिश की

सारिका और कमल का परिवार पूरा हो चुका था लेकिन उनकी खुशियों को जैसे किसी की नजर लग गई. सारिका और कमल के जीवन में सारिका की दोस्त की एंट्री हुई, जिसका नाम गौतम था. गौतम शादीशुदा थी और उसकी एक बेटी भी थी. गौतम ने एक बिजनेसमैन से लव मैरिज की थी दोनों की शादी 1 साल भी नही चल पाई और वह अलग हो गए. जिसके बाद वह सारिका के घर में रहने लगी. इसी बीच गौतम और कमल की नजदीकियां बड़ी. जिससे परेशान होकर सारिका ने सुसाइड करने की भी कोशिश की लेकिन वह कामयाब नही रही. इस घटना के बाद सारिका ने कमल हसन से तलाक लेने का फैसला लिया और 16 साल की शादीशुदा जिंदगी को तोड़ साल 2004 में दोनों अलग हो गए. आज के टाइम पर सारिका अपने जीवन के बहुत खुश हैं और अच्छा कर रही हैं.

Also Read अर्जुन कपूर-मलाइका अरोड़ा का नहीं हुआ ब्रेकअप, एक्ट्रेस के मैनेजर ने बताया पूरा सच

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sheetal choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >