हनुमान अंश’ के बाद अब ‘राम बोला’, विशाल चतुर्वेदी की अगली फिल्म में दिखेगी इस महान संत की अनसुनी कहानी

बड़े पर्दे पर अब दिखेगी रामचरितमानस के रचयिता गोस्वामी तुलसीदास की अनकही कहानी. फिल्ममेकर विशाल चतुर्वेदी और महावीर जैन ने अपनी नई फिल्म ‘राम बोला’ की घोषणा कर दी है. जानिए इस अपकमिंग फिल्म से जुड़ी हर डिटेल.

Vishal Chaturvedi New Film Ram Bola: भारतीय सिनेमा में इन दिनों धार्मिक और आध्यात्मिक कहानियों को बड़े पर्दे पर नए अंदाज में पेश करने का सिलसिला देखने को मिल रहा है. इसी कड़ी में अब महान कवि और संत गोस्वामी तुलसीदास की जिंदगी पर फिल्म बनने जा रही है. फिल्ममेकर विशाल चतुर्वेदी और प्रोड्यूसर महावीर जैन ने अपनी नई फिल्म ‘राम बोला’ का ऐलान किया है. यह फिल्म तुलसीदास के जीवन, उनकी भक्ति और साहित्यिक विरासत पर आधारित होगी.

‘राम बोला' को विशाल चतुर्वेदी लिखने के साथ-साथ निर्देशित भी करेंगे. इससे पहले वह आध्यात्मिक विषय पर आधारित फिल्म ‘हनुमान अंश’ को लेकर चर्चा में आए थे. अब एक बार फिर उन्होंने भारतीय आध्यात्मिक और सांस्कृतिक इतिहास की एक बेहद महत्वपूर्ण शख्सियत की कहानी को पर्दे पर लाने का फैसला किया है. फिल्म का निर्माण महावीर जैन, विशाल चतुर्वेदी, अमित उपाध्याय और रघुवेंद्र सिंह मिलकर करेंगे.

तुलसीदास के जीवन के अनदेखे पहलुओं पर होगी नजर

गोस्वामी तुलसीदास भारतीय साहित्य और भक्ति परंपरा के महान कवियों में गिने जाते हैं. ‘राम बोला' सिर्फ तुलसीदास के साहित्य को दिखाने वाली फिल्म नहीं होगी, बल्कि उनके जीवन और स्पिरिचुअल जर्नी को भी कहानी का हिस्सा बनाया जाएगा. फिल्म के जरिए यह दिखाने की कोशिश होगी कि किस तरह एक कवि और भक्त की सोच ने भारतीय समाज और साहित्य पर इतना गहरा प्रभाव डाला.

विशाल चतुर्वेदी की राम बोला फिल्म, फोटो- इंस्टाग्राम

फिलहाल फिल्म की स्टार कास्ट को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है. इसी तरह इसकी शूटिंग कब शुरू होगी और फिल्म सिनेमाघरों में कब रिलीज होगी, इसकी भी घोषणा नहीं की गई है. फिल्म अभी डेवलपमेंट स्टेज में है.

हनुमान अंश’ के बाद विशाल चतुर्वेदी की नई पारी

‘राम बोला' की घोषणा विशाल चतुर्वेदी के लिए खास इसलिए भी है क्योंकि यह उनकी पिछली फिल्म ‘हनुमान अंश’ के बाद अगला बड़ा प्रोजेक्ट है. 'हनुमान अंश' की सफलता के बाद निर्देशक ने एक बार फिर आध्यात्मिक विषय को चुना है। हालांकि इस बार कहानी का केंद्र किसी देवी-देवता के बजाय भारतीय साहित्य और भक्ति परंपरा के महान संत-कवि तुलसीदास होंगे.

हनुमान अंश, फोटो- इंस्टाग्राम

फिल्म की कास्ट और रिलीज डेट को लेकर आने वाले समय में और जानकारी सामने आने की उम्मीद है. फिलहाल ‘RamBola’ की घोषणा ने उन दर्शकों की दिलचस्पी बढ़ा दी है, जो भारतीय इतिहास, आध्यात्मिकता और साहित्य से जुड़ी कहानियों को बड़े पर्दे पर देखना पसंद करते हैं.

ये भी पढ़ें: Hanuman Ansh Box Office: 38वें दिन भी नीम करौली बाबा का चमत्कार बरकरार, छठे हफ्ते में डबल डिजिट में की कमाई

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By आशा कुमारी

आशा कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, OTT, बॉक्स ऑफिस, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स कवर करती हैं. उनकी कोशिश यही रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचाई जाए.

आशा को एंटरटेनमेंट बीट हमेशा से पसंद रहा है, इसलिए वह एंटरटेनमेंट की हर बड़ी खबर, ट्रेंडिंग और महत्वपूर्ण अपडेट्स पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि खबरें सिर्फ जानकारी तक सीमित न रहें, बल्कि दिलचस्प और आसान भाषा में हों, ताकि रीडर्स इनसे जुड़ाव महसूस करें.

शिक्षा (Education)

झारखंड की रहने वाली आशा ने इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन (IIMC), दिल्ली से इंग्लिश जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है.

पत्रकारिता की शुरुआत 

आशा को कंटेंट राइटिंग में ढाई साल का अनुभव है. अपने करियर की शुरुआत उन्होंने ‘द पैम्फलेट’ (The Pamphlet) में न्यूज राइटर के तौर पर की थी. इसके बाद उन्होंने आउटलुक (Outlook) में लाइफस्टाइल कंटेंट राइटर के तौर पर काम किया. इसके साथ ही, आशा ने ईटीवी भारत (ETV Bharat) और हिंदुस्तान टाइम्स (Hindustan Times) जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में इंग्लिश कंटेंट राइटर के रूप में अपना योगदान दिया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >