Hai Jawani Toh Ishq Hona Hai Worldwide Collection: वर्ल्डवाइड छाई ‘है जवानी तो इश्क होना है’, कमाए इतने करोड़

Hai Jawani Toh Ishq Hona Hai Worldwide Collection: वरुण धवन की फिल्म है जवानी तो इश्क होना है सिनेमाघरों में रिलीज हुई और इसे दर्शकों से काफी पॉजिटिव रिस्पांस मिल रहा है. ओपनिंग डे पर मूवी ने 7 करोड़ के करीब कमाए थे. आइये जानते हैं इसका वर्ल्डवाइड कलेक्शन.

Hai Jawani Toh Ishq Hona Hai Worldwide Collection: डेविड धवन की रोमांटिक कॉमेडी फिल्म ‘है जवानी तो इश्क होना है’ 5 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हुई. इस लव ट्रायंगल में वरुण धवन, मृणाल ठाकुर और पूजा हेगड़े मुख्य भूमिका में हैं. घरेलू बॉक्स ऑफिस पर मूवी ने ठीक ठाक कमाई की थी. आइये जानते हैं वर्ल्डवाइड इतने कितना कमाया.

है जवानी तो इश्क होना है ने वर्ल्डवाइड कमाया इतना करोड़

‘है जवानी तो इश्क होना है’ ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छी शुरुआत करते हुए पहले दिन 9,081 शोज से 7.50 करोड़ का नेट कलेक्शन दर्ज किया. फिल्म की ओपनिंग के बाद इसका कुल भारतीय ग्रॉस कलेक्शन 9 करोड़ तक पहुंच गया है, जबकि नेट कलेक्शन 7.50 करोड़ रहा. ओवरसीज मार्केट में भी फिल्म को दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिला. पहले दिन विदेशों से फिल्म ने 2 करोड़ का ग्रॉस कलेक्शन अपने नाम किया. इसके साथ ही फिल्म की वर्ल्डवाइड कमाई 11 करोड़ के आंकड़े तक पहुंच गई है.

है जवानी तो इश्क होना है ने की कम ओपनिंग

‘है जवानी तो इश्क होना है’ ने भारत में पहले दिन 7.50 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ कमाया. यह वरुण धवन की पिछली फिल्मों ‘सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी’ (10 करोड़ रुपये) और ‘बेबी जॉन’ (11.25 करोड़ रुपये) से कम है. वरुण धवन की अब तक की सबसे अच्छी एकल ओपनिंग ‘जुड़वा 2’ की रही है, जिसने 2017 में पहले दिन 16 करोड़ रुपये से अधिक का शुद्ध लाभ कमाया था.

है जवानी तो इश्क होना है के बारे में

डेविड धवन की ओर से निर्देशित फिल्म ‘है जवानी तो इश्क होना है’ एक ऐसे व्यक्ति की कहानी है, जो उस समय मुश्किल में पड़ जाता है, जब उसे पता चलता है कि उसकी पत्नी और प्रेमिका दोनों एक ही समय में प्रेग्नेंट है. वरुण धवन के अलावा, फिल्म में पूजा हेगड़े और मृणाल ठाकुर भी मुख्य भूमिकाओं में हैं.

यह भी पढ़ें- अलीबाग में यश-राधिका ने खरीदी करोड़ों की प्रीमियम प्रॉपर्टी, शाहरुख-विराट के बने पड़ोसी

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish Lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

संपर्क : ashish.lata@prabhatkhabar.in

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >