Gurucharan Singh: 20 दिन से लापता गुरुचरण सिंह के पिता का छलका दर्द, आखिरी बातचीत को किया याद, कहा- परेशान लगता था…

तारक मेहता का उल्टा चश्मा के सोढ़ी यानी गुरुचरण सिंह को गायब हुए 2 हफ्ते से ज्यादा हो गया है. अब तक उनके बारे में कुछ पता नहीं चला है. अब उनके पिता ने बेटे को लेकर बड़ी बात कह दी है.

तारक मेहता का उल्टा चश्मा के सोढ़ी यानी गुरुचरण सिंह के लापता होने से उनके फैंस और टीवी इंडस्ट्री के लोग हैरान है. उनके परिवार, दोस्त और उनके चाहने वाले उनकी सुरक्षित वापसी की उम्मीद कर रहे हैं. हालांकि अभी तक कुछ पता नहीं चला है और वो 22 अप्रैल से मिसिंग है. लेटेस्ट अपडेट में बताया गया था कि एक्टर लापता होने से पहले 20 से ज्यादा ईमेल अकाउंट का इस्तेमाल कर रहे थे. वहीं, उनके पिता हरजीत सिंह ने उनके लापता होने पर चुप्पी तोड़ी है.


हरजीत सिंह ने कही ये बात
गुरुचरण सिंह 20 दिनों से लापता है और पुलिस उनकी तलाश कर रही है. टाइम्स नाउ से बातचीत में एक्टर के 51वां जन्मदिन पर उनके पिता हरजीत सिंह ने बात की. हरजीत ने कहा कि गुरुचरण 21 अप्रैल को मेरे जन्मदिन पर मेरे साथ था. हरजीत ने बताया, जाने से पहले एक्टर ने उनसे कहा था, ‘मैं आ जाऊंगा. 1-2 दिन में आ जाऊंगा.’ उसके बाद पता नहीं क्या हुआ. अब कुछ पता ही नहीं चल रहा है.

Gurucharan Singh मामले में आया नया अपडेट, ‘तारक मेहता’ के सेट पर पहुंची पुलिस, 20 से ज्यादा ईमेल का एक्टर कर रहे थे इस्तेमाल

Gurucharan Singh Missing Case: गुरुचरण सिंह के गायब होने से एक दिन पहले क्या हुआ था घर पर, पिता ने बताई सारी सच्चाई

Also Read- TMKOC: क्या गुरुचरण सिंह ने खुद बनाया अपने गायब होने का प्लान, ये शॉकिंग जानकारी आई सामने


क्या गुरुचरण सिंह किसी बात को लेकर परेशान थे
जब हरजीत सिंह से पूछा गया कि क्या गुरुचरण सिंह किसी बात को लेकर परेशान थे. इसपर उन्होंने कहा, “परेशान तो वो लगता था लेकिन कभी बताता नहीं था.” उनके पिता ने कहा, ”मैंने उनसे पूछा कि अगर कुछ गलत हो तो बताएं. कोई दिक्कत है किसी चीज की तो मां बाप से नहीं छुपाते. हर कोई तुम्हें छोड़ सकता है, लेकिन तुम्हारे माता-पिता नहीं. गौरतलब है कि 22 अप्रैल को एक्टर को दिल्ली से मुंबई से आना था, लेकिन ना तो वो मुंबई पहुंचे, ना वापस घर आए. उनके पिता ने पुलिस को इंफॉर्म किया, जिसके बाद से पुलिस उन्हें खोज रही है. जांच से जुड़े एक पुलिस अधिकारी ने डेक्कन हेराल्ड को बताया कि एक्टर को किसी के द्वारा निगरानी किए जाने का संदेश था और इस वजह से वो ईमेल बदलते रहते थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >