Govinda First Video: गोली लगने के बाद गोविंदा की पहली झलक आई सामने, बेल्ट बांधे व्हीलचेयर पर दिखे सुपरस्टार

Govinda First Video After Gun Shot: गोविंदा को आज अस्पताल से छुट्टी मिल गई है. गोली लगने के बाद एक्टर की पहली झलक सामने आ गई. उनको देखकर फैंस एक्साइटेड हो गए और उनसे हेल्थ अपडेट पूछा.

Govinda First Video After Gun Shot: बॉलीवु एक्टर गोविंदा को फाइनली आज अस्पताल से छुट्टी मिल गई है. 1 अक्टूबर को उन्हें अचानक गोली लग गई थी. जिसके बाद वह घायल हो गए थे. तुंरत उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां उनकी सर्जरी हुई और गोली बाहर निकाली गई. उनकी पत्नी सुनीता आहूजा ने कहा था कि गोविंदा बिल्कुल ठीक हैं और कुछ महीनों में डांस भी करने लगेंगे. इसी बीच अब डिस्चार्ज होने के बाद उनका पहला वीडियो सामने आया है.

सर्जरी के बाद गोविंदा की पहली तसवीर आई सामने

डॉक्टरों ने गोविंदा को आज अस्पताल से छुट्टी दे दी है. एक्टर का पहला वीडियो सामने आया है, जिसमें उन्हें व्हीलचेयर पर बैठे देखा जा सकता है. उनके पैर में एक बेल्ट लगी है और उन्होंने ब्लैक टी शर्ट के साथ मैचिंग पैंट्स पहना हुआ है. एक्टर को आसपास उनकी पत्नी सुनीत, बच्चे-टीना आहूजा और यशवर्धन भी मौजूद थे.

गोविंदा ने पैपराजी को अपने तबीयत के बारे में क्या कहा

गोविंदा ने पैपराजी को देखते ही नमस्कार किया और कहा कि वह बिल्कुल ठीक हैं और जल्द ही रिकवरी कर रहे हैं. फैंस ने उन्हें शुभकामनाएं देते हुए जय माता दी भी कहा. उनका इलाज करने वाले क्रिटिकेयर एशिया अस्पताल के डॉ. रमेश अग्रवाल ने एएनआई को बताया, “गोविंदा को 3-4 सप्ताह के लिए आराम करने के लिए कहा गया है, उनकी एक्सरसाइज, फिजियोथेरेपी जारी है. वह ठीक हैं. हम उन्हें छुट्टी दे रहे हैं.”

गोविंदा को कैसे लगी थी पैर में गोली

बता दें, 1 अक्टूबर, 2024 को गोविंदा ने गलत हैंडलिंग के कारण गलती से अपनी रिवॉल्वर से खुद को गोली मार ली, जिससे उनके पैर में चोट लग गई. यह घटना सुबह करीब 4:45 बजे हुई, जब वह काम पर जाने से पहले बंदूक की जांच कर रहे थे. हालांकि घटना के कुछ घंटे बाद एक्टर ने वॉयस नोट भी जारी किया. जिसमें कहा कि वह भगवान की कृपा से बिल्कुल ठीक हैं और गोली निकाल दी गई है.

Also Read- Govinda Health Update: गोविंदा को नॉर्मल वॉर्ड में किया गया शिफ्ट, बेटी टीना बोलीं- भगवान सचमुच दयालु हैं

Also Read-Govinda Health Update: अस्पताल से कब मिलेगी अभिनेता गोविंदा को छुट्टी? जानिए लेटेस्ट अपडेट

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >