Govinda को गलती से लगी गोली या फिर थी कोई साजिश, पुलिस को संदेह, रिवॉल्वर भी हुई सीज

Govinda: बॉलीवुड अभिनेता गोविंदा से जुहू पुलिस ने गलती से रिवॉल्वर चल जाने पर पूछताछ की है. रिपोर्ट्स की मानें तो एक्टर के बयान पर पुलिस को संदेह है. पुलिस जल्द ही उन्हें आगे की पूछताछ के लिए बुला सकती है

Govinda: अभिनेता और शिव सेना नेता गोविंदा ने 1 अक्टूबर को गलती से अपने पैर में गोली मार ली. जिसके बाद उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया और डॉक्टरों ने बुलेट निकाल दिया. मुंबई पुलिस घटना की जांच कर रही है. क्राइम ब्रांच ने आज अस्पताल में अभिनेता से मुलाकात की और रिपोर्टों के अनुसार, गोविंदा ने उनसे जो कहा, उसपर उन्हें संदेह है.

पुलिस ने गोविंदा से पूरे मामले की जांच की

पीटीआई ने बताया है कि वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक दया नायक के नेतृत्व में क्राइम ब्रांच की एक टीम ने अस्पताल का दौरा किया और अभिनेता से घटना के बारे में बात की. अभिनेता का कहना है कि बंदूक गिर गई और गलती से गोली चल गई, जो उनके पैर में लगी. जब गोविंदा के आवास पर यह घटना घटी तब वह अकेले थे. पुलिस ने एक्टर की लाइसेंसी रिवॉल्वर सीज कर दी है.

Also Read- Govinda Shot Update: सुबह-सुबह रिवॉल्वर लेकर गोविंदा कहां जा रहे थे ? मैनेजर ने दी यह अपडेट

Also Read- Govinda Health Update: गोविंदा को कहां लगी थी गोली, एक्टर के भाई ने डिस्चार्ज को लेकर कही ये बात

पुलिस को गोविंदा के बयान पर संदेह है

न्यूज 18 की एक रिपोर्ट के अनुसार, पुलिस ने घटना में किसी भी तरह की साजिश से इनकार किया है, लेकिन “वे गोविंदा की कहानी से पूरी तरह आश्वस्त नहीं हैं.” रिपोर्ट में कहा गया है कि वे गोविंदा का बयान दोबारा दर्ज कर सकते हैं. पुलिस ने यह भी बताया कि इस मामले में अभी तक किसी ने कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई है. गोविंदा की बेटी टीना आहूजा से भी पुलिस ने पूछताछ की है और उनका बयान दर्ज किया गया है.

क्या है गोविंदा का वर्जन?

अभिनेता के पास लाइसेंसी रिवॉल्वर है और गोली उनके बाएं घुटने के पास लगी है. अभिनेता के अनुसार, रिवॉल्वर, जो 20 साल पुरानी थी. जब वह अकमारी में इसे रख रहे थे, तो ये अनलॉक हो गया और मिसफायर हो गई. उनकी पत्नी सुनीता ने कहा कि एक्टर बिल्कुल ठीक है और जल्द ही डांस करने जैसे हो जाएंगे. उन्होंने फैंस और बाकी शुभचिंतकों को प्रार्थना करने के लिए धन्यवाद भी दिया.

Also Read- Govinda को यूं अचानक गोली लगने पर पत्नी सुनीता आहूजा ने तोड़ी चुप्पी, कहा- कुछ महीने बाद…

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >