Good Bad Ugly Cast Fees: साउथ स्टार अजीत की फीस सुनकर उड़ेंगे होश, विलेन-हीरो के खाते में आए इतने करोड़

Good Bad Ugly Cast Fees: अजीत कुमार और त्रिशा कृष्णन स्टारर गुड बैड अग्ली बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई कर रही है. फिल्म को दर्शकों का भरपूर प्यार मिल रहा है. इसने दो दिनों में 42 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है. ऐसे में आइये जानते हैं मूवी में काम करने के लिए स्टार्स ने कितने रुपये लिए.

Good Bad Ugly Cast Fees: अजीत कुमार और त्रिशा कृष्णन स्टारर तमिल एक्शन कॉमेडी फिल्म गुड बैड अग्ली 10 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज हुई. फिल्म को क्रिटिक्स और दर्शकों से काफी अच्छी प्रतिक्रिया मिली. इसने रिलीज के सिर्फ दो दिनों में ही 42.75 करोड़ रुपये कमा लिए हैं. तमिल एक्शन कॉमेडी फिल्म कथित तौर पर सभी प्रोडक्शन और विज्ञापन लागतों सहित 270 से 300 करोड़ रुपये के बजट पर बनी थी. चूंकि फिल्म अपने ‘मसाला कंटेंट’ के लिए पूरे सोशल मीडिया पर चर्चा में है, इसलिए आइये जानते हैं इसे करने के लिए मूवी के पॉपुलर स्टार्स ने फीस के तौर पर कितने रुपये लिए.

गुड बैड अग्ली के लिए अजीत कुमार ने चार्ज किए इतने रुपये

अजीत कुमार साउथ फिल्म इंडस्ट्री में सबसे हाईएक्ट पेड एक्टर्स में से एक हैं. टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार, तमिल फिल्म सुपरस्टार ने गुड बैड अग्ली के लिए 110 करोड़ रुपये चार्ज किए, जिससे वे वर्तमान में देश में सबसे अधिक भुगतान पाने वाले अभिनेता बन गए. उल्लेखनीय है कि अपनी पिछली फिल्म ‘विदायामुयार्ची’ के लिए अजित ने 105 करोड़ रुपये लिए थे.

त्रिशा कृष्णन ने ली इतनी फीस

दूसरी ओर, त्रिशा कृष्णन को कथित तौर पर फिल्म में उनकी भूमिका के लिए 4 करोड़ रुपये का भुगतान किया गया है. दोनों सितारे अपनी आखिरी फिल्म विदामुयार्ची में दिखाई दिए थे, जो 6 फरवरी, 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी.

गुड बैड अग्ली के लिए दूसरे स्टार्स ने लिए इतने करोड़

फिल्म में विलेन की भूमिका निभाने वाले अर्जुन दास ने कथित तौर पर अपने हिस्से के लिए 50 लाख रुपये लिए हैं. सुनील ने गुड बैड अग्ली में अपनी भूमिका के लिए 50 लाख रुपये लिए हैं. फिल्म का निर्देशन करने वाले आदिक रविचंद्रन ने 3 करोड़ रुपये लिए हैं. वहीं संगीतकार जीवी प्रकाश ने 4 करोड़ रुपये की भारी भरकम रकम ली है.

यह भी पढ़ें- Box Office Report: जाट से डरी छावा, थियेटर शोज खत्म, विक्की कौशल की फिल्म ने बटोरे इतने करोड़

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >