GHKPM Spoiler: खतरे में सवी-विनायक की जान, विराट-सई के सामने आने वाला है नया तूफान

सीरियल गुम है किसी के प्यार में आज के एपिसोड में दिखाया जाएगा कि चव्हाण निवास में पाखी अपने बेटे विनायक को खोजती है, लेकिन उसे नहीं पाती. वो भवानी काकू से इस बारे में पूछती है, लेकिन वो कहती है उन्हें पता नहीं कुछ. पाखी, काकू और विनायक के बीच हुए लड़ाई को यादकर डर जाती है.

Ghum Hai Kisikey Pyaar Mein Spoiler Alert: सीरियल गुम है किसी के प्यार में (Ghum Hai Kisikey Pyaar Mein) का लेटेस्ट ट्रैक काफी दिलचस्प हो गया है. विराट को अपने खोए हुए बेटे के बारे में सुराग मिलता है. इसे बारे में उसने अभी तक पाखी को कुछ नहीं बताया है. वहीं, दूसरे तरफ सई, साहिबा को अपने घर पर रहने के लिए मनाती है. साहिबा, सई की बात को टाल नहीं पाती और उसके साथ रहने के लिए राजी हो जाती है.

गुम है किसी के प्यार में आज का एपिसोड

सीरियल गुम है किसी के प्यार में आज के एपिसोड में दिखाया जाएगा कि साहिबा को देखकर दो लोग उसपर कमेंट करना शुरू कर देते है. साहिबा ये सुनकर असहज हो जाती है. तभी सई उन लड़कों को करारा जवाब देती है और कहती है कि उन्हें जो भी कहना है सबके सामने कहे. सई उनपर काफी गुस्सा होती है सबके सामने उन लड़कों को फटकार लगाती है.

https://www.instagram.com/p/CmxxbcsIEj0/

विराट को मिला विनायक

वहीं, चव्हाण निवास में पाखी अपने बेटे विनायक को खोजती है, लेकिन उसे नहीं पाती. वो भवानी काकू से इस बारे में पूछती है, लेकिन वो कहती है उन्हें पता नहीं कुछ. पाखी, काकू और विनायक के बीच हुए लड़ाई को यादकर डर जाती है. पाखी, विराट को कॉल कर विनायक के बारे में बताती है. तभी विराट को अपनी कार में विनायक दिखता है. विनायक उसे वापस घर ले जाने नहीं कहता.

सई-सवी हुए किडनैप

विराट अपने बेटे विनायक को लेकर वीनू से मिलने उसके फोस्टर माता-पिता के घर जाता है. विराट उनसे वीनू से मिलवाने की बात कहता है. विराट इस समय काफी भावुक हा जाता है. वहीं, आने वाले एपिसोड में दिखाया जाएगा कि सई को पता चलता है कि सवी और विनायक का किडनैप हो गया है. सई ये जानकर काफी हैरान हो जाती है. दूसरी तरफ विनायक, विराट को फोन कर खुद को बचाने के लिए कहता है.

Also Read: GHKPM Spoiler: विराट को मिल जाएगा उसका बिछड़ा हुआ बेटा? हाथ लगा ये सुराग, घर से भागा विनायक

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >