GHKPM Spoiler: सवी-विनायक के प्रोजेक्ट को लेकर विराट-पाखी में भयानक लड़ाई, सई क्या करेगी अब?

Ghum Hai Kisi Ke Pyar Mein Spoiler Alert: सीरियल ‘गुम है किसी के प्यार में’ के अपकमिंग एपिसोड में दिखाया जाएगा पाखी को विराट समझाने की कोशिश करता है, लेकिन वो कुछ नहीं समझती. बार-बार उसपर शक करने को लेकर विराट काफी चिड़चिड़ा जाता है और कहता है कि वो उसको विश्वास दिलाने के कुछ नहीं कर सकता.

Ghum Hai Kisi Ke Pyar Mein Spoiler Alert: स्टार प्लस के सीरियल ‘गुम है किसी के प्यार में’ (Ghum Hai Kisi Ke Pyar Mein) में सई और विराट एक साथ काम करने लगे है. पाखी इस बात से खुश नहीं है और इसके लिए वो विराट को स्वार्थी बताती है. लेटेस्ट एपिसोड में दिखाया जाएगा कि विराट और सई काम को लेकर बातें करते होते है और पाखी आ जाती है.

‘गुम है किसी के प्यार में’ का नया एपिसोड

सीरियल ‘गुम है किसी के प्यार में’ के अपकमिंग एपिसोड में दिखाया जाएगा कि विनायक और सवी के स्कूल के बाहर विराट-सई मिल जाते है और काम को लेकर बात करते है. पाखी उनके बीच आ जाती है और उसे देखकर सई वहां से चली जाती है. पाखी उससे पूछती है क्या वो लोग बात कर रहे थे. इस पर वो कहता है काम से जुड़ी बाते है. वो उसे ताना मारती है कि वो उसे बेवकूफ नहीं बना सकता.

सवी और विनायक का प्रोजेक्ट

पाखी को विराट समझाने की कोशिश करता है, लेकिन वो कुछ नहीं समझती. बार-बार उसपर शक करने को लेकर विराट काफी चिड़चिड़ा जाता है और कहता है कि वो उसको विश्वास दिलाने के कुछ नहीं कर सकता. वहीं, सवी और विनायक स्कूल से आते है और उनलोगों को बताते है कि वो दोनों प्रोजेक्ट पार्टनर है. पाखी कहती है कि वो उनकी मदद करेगी प्रोजेक्ट बनाने में.

Also Read: GHKPM Spoiler: विराट के फैसले पर घरवाले हुए हैरान, पाखी ने गुस्से में चीजों को तोड़ा, कह दी ये बड़ी बात
पाखी और विराट में लड़ाई

सई प्रोजेक्ट के लिए चव्हाण निवास आने से मना कर देती है और उन्हें अपने घर आने के लिए कहती है. विराट इसके लिए मान जाता है. पाखी विराट के फैसले से चौंक जाती है. निनाद और अश्विनी, पाखी और विराट के रिश्ते को लेकर परेशान हो जाते है. काकू पाखी से कहती है उसे सई और विराट पर नजर रखनी चाहिए. पाखी और विराट में प्रोजेक्ट वाली बात को लेकर जमकर लड़ाई होती है. वो उसे बताता है कि उसके दिल में सई के लिए कोई फीलिंग नहीं है. तभी मोहित आता है पाखी को मीटिंग के बारे में बताता है. लेकिन पाखी के मन में डर है कि वो विराट को सई के घर अकेले छोड़कर कैसे जाए.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >