GHKPM Spoiler: विराट के फैसले पर घरवाले हुए हैरान, पाखी ने गुस्से में चीजों को तोड़ा, कह दी ये बड़ी बात

Ghum Hai Kisi Ke Pyar Mein Spoiler Alert: ‘गुम है किसी के प्यार में’ के आने वाले एपिसोड में दिखाया जाएगा कि विराट,पाखी को बताने की कोशिश करता है कि उसने ऑफर के लिए हां कर दिया है, लेकिन पाखी उसे बोलने का मौका नहीं देती. विराट बताता है कि उसने पाखी से किया वादा तोड़ दिया.

Ghum Hai Kisi Ke Pyar Mein Spoiler Alert: सीरियल ‘गुम है किसी के प्यार में’ (Ghum Hai Kisi Ke Pyar Mein) में जबरदस्त टविस्ट आ गया है. पाखी से किया हुआ वादा विराट तोड़ देता है और सई के साथ काम करने के लिए राजी हो जाता है. दोनों ऑफर लेटर पर साइन कर देते है. वहीं, पाखी घर पर सबको बताती है कि विराट किसी भी हाल में सई के साथ काम करने के लिए नहीं मानेगा.

‘गुम है किसी के प्यार में’ का लेटेस्ट एपिसोड

‘गुम है किसी के प्यार में’ के आने वाले एपिसोड में दिखाया जाएगा कि विराट और सई के फैसले की तारीफ डीआईजी सर करते है. विराट अपने टीम में उसका स्वागत करता है. वहीं, विराट को याद आता है कि उसने पाखी से किया वादा तोड़ दिया है. चव्हाण निवास में पाखी उसका इंतजार करती होती है. वो विराट औऱ अपने बेटे विनायक के साथ मूवी देखने का प्लान बनाती है.

विराट का फैसला सुनकर सब हुए हैरान

विराट जब आता है तो पाखी उसे अपना सारा प्लान बताती है. विराट उसे बताने की कोशिश करता है कि उसने ऑफर के लिए हां कर दिया है, लेकिन पाखी उसे बोलने का मौका नहीं देती. विराट से सारे घरवाले पूछते है कि वो चुप क्यों है. विराट बताता है कि उसने पाखी से किया वादा तोड़ दिया. ये बात सुनकर सारे घरवाले काफी शॉक्ड हो जाते है. वो सबको बताता है कि उसने ये सब अपने ड्यूटी के लिए किया.

पाखी ने गुस्से में चीजों को तोड़ा

पाखी गुस्से में अपने कमरे में चली जाती है और सारी चीजों को तोड़ने लगती है. विराट वहां आकर उसे रोकने की कोशिश करता है. वो उसपर काफी गुस्सा हो जाती है और उसे धोखेबाज और स्वार्थी कहती है. विराट कहता है कि वो इनसिक्योर हो रही है. पाखी उससे कहती है कि वो अपने किसी भी रिश्ते को संभाल नहीं पाया. पाखी कहती है कि उसने उसके विश्वास को तोड़ा है.

Also Read: GHKPM Spoiler: पाखी से किया वादा तोड़ेगा विराट, सई के साथ काम करने के लिए भरेगा हामी, आएगा नया ट्विस्ट

अबतक आपने देखा कि सई और विराट डीआईजी सर को अपना फैसला बताते है. विराट कहता है कि वो हां इसलिए कह रहा है कि क्योंकि वह हमेशा अपने व्यक्तिगत जीवन पर अपने कर्तव्य को प्राथमिकता देता है. वहीं सई कहती है कि उसका फैसला भी है हां है क्योंकि यह उसके पिता के लिए एक श्रद्धांजलि होगी यदि वह अन्य पुलिस अधिकारियों की जान बचाती है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >