GHKPM Spoiler: होश में आते ही पाखी ने पूछा सई से इतना बड़ा सवाल, जानिए आज के एपिसोड में क्या होगा खास

Ghum Hai Kisikey Pyaar Mein aaj ka episode: सीरियल ‘गुम है किसी के प्यार में’ के आने वाले एपिसोड में दिखाया जाएगा कि होश में आते ही पाखी को वो सब याद आने लगता है जो उसके एक्सीडेंट के पहले हुआ था. पाखी को याद आता है कि विराट उसे बस में छोड़ कर सई को बचाने के लिए चला गया था.

Ghum Hai Kisikey Pyaar Mein Spoiler: स्टार प्लस का सीरियल ‘गुम है किसी के प्यार में‘ (Ghum Hai Kisikey Pyaar Mein) हर दिन के साथ काफी दिलचस्प हो गया है. पाखी की हालत के लिए विराट खुद को जिम्मेदार मानता है. पूरा परिवार अस्पताल में होता है. सई उन्हें यकीन दिलाती है कि वो पाखी को ठीक करने के लिए सबकुछ करेगी. पाखी मौत के मुंह से बचकर वापस आ जाती है.

‘गुम है किसी के प्यार में का लेटेस्ट एपिसोड

सीरियल ‘गुम है किसी के प्यार में’ के आने वाले एपिसोड में दिखाया जाएगा कि सई, विराट को बताती है कि पाखी की हालत में सुधार है. विराट, सई को शुक्रिया कहता है कि उसने पाखी को बचा लिया. सई हाथ जोड़कर भगवान का शुक्रिया अदा करती है. विराट उसका हाथ पकड़ लेता है और आभार व्यक्त करता है. तभी पाखी को होश आता है और वो दोनों को वैसे देख लेती है.

सई से पाखी ने पूछा सवाल

होश में आते ही पाखी को वो सब याद आने लगता है जो उसके एक्सीडेंट के पहले हुआ था. पाखी को याद आता है कि विराट उसे बस में छोड़ कर सई को बचाने के लिए चला गया था. सई से पाखी पूछती है क्या वो उसे जिंदा देखकर खुश है. सई ये सुनकर चौंक जाती है और कहती है कि वो ऐसे सवाल क्यों पूछ रही है. पाखी कहती है उसके पास उससे छुटकारा पाने का अच्छा मौका था और वो वापस विराट के पास जा सकती थी. पाखी कहती है, इस मौके का उसने फायदा क्यों नहीं उठाया.

Also Read: GHKPM Spoiler: सई के सामने पाखी की हो जाएगी मौत! आनेवाला है बहुत बड़ा ट्विस्ट
सई का जवाब

पाखी को सई जवाब देती है कि उसका विराट से कोई रिश्ता नहीं है और वो सिर्फ सवी का पिता है. सई कहती है उसे कोई दिलचस्पी नहीं है कि विराट उसकी जिंदगी में वापस आए. पाखी उससे एक और सवाल पूछती है कि अगर बस में सई और वो दोनों होती है, तो विराट किसे बचाता. इसपर सई कहती है कि ये सवाल उसे अपने पति से पूछना चाहिए.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >