GHKPM Spoiler: पिकनिक पर इस वजह से पाखी के छलके आंसू, काकू की हरकत पर भड़की अश्विनी

Ghum Hai Kisi Ke Pyar Mein Spoiler Alert: शो ‘गुम है किसी के प्यार में’ दिखाया जाएगा कि चव्हाण निवास में अश्विनी और निनाद, सवी की तसवीर फैमिली फोटो में लगा देती है. इसे देखकर काकू नाराज हो जाती है. इधर पिकनिक पर ही सवी का बर्थडे मनाया जाता है.

Ghum Hai Kisi Ke Pyar Mein Spoiler Alert: शो ‘गुम है किसी के प्यार में’ (Ghum Hai Kisi Ke Pyar Mein) सवी का बर्थडे दिखाया जा रहा है. विराट, सवी को सई से दूर पिकनिक पर ले जाता है, जहां वो पाखा औऱ विनायक के साथ उसका बर्थडे मनाना चाहता है. लेकिन सई उसका प्लान फेल कर देती है और इस ट्रिप में शानिल हो जाती है. सई को देखकर पाखी के चेहरे का रंग उड़ जाता है.

नील भट्ट, आयशा सिंह और ऐश्वर्या शर्मा स्टारर शो ‘गुम है किसी के प्यार में’ दिखाया जाएगा कि सवी अपनी मां सई को पाखी से मिले गिफ्ट्स के बारे में बताती है. सभी बस में खूब एंजॉय करते है, पाखी, सई औऱ विराट गाना गाते है. हंसते-गाते सब कोई पिकनिक स्पॉट पर पहुंच जाते है. सई अपने पहले बच्चे को यादकर इमोशनल हो जाती है. वो सोचती है अगर वो जिंदा होता तो यहां उसके साथ होता.

चव्हाण निवास में अश्विनी और निनाद, सवी की तसवीर फैमिली फोटो में लगा देती है. इसे देखकर काकू नाराज हो जाती है औऱ कहती है उसने अभी तक सवी को अपने परिवार के सदस्य के रूप में स्वीकार नहीं किया है. काकू सवी की तसवीर को निकाल कर फेंक देती है. ये देखकर अश्विनी गुस्सा हो जाती है. अश्विनी काकू से कहती है अगर उन्होंने ऐसा दोबारा किया तो वो उनका सम्मान करना बन्द कर देगी.

Also Read: GHKPM Spoiler: सई को सवी के बर्थडे से विराट रखेगा दूर, बनाया ये प्लान… लेकिन आएगा फिर ये टविस्ट

इधर पिकनिक पर ही सवी का बर्थडे मनाया जाता है. जैसे ही बर्थडे केक आता है उसपर पाखी और विराट की शादी का एनिवर्सरी लिखा आता है. ये देखकर सब हैरान रह जाते है. पाखी जल्दी से वो सारी चीज केक से हटाती है औऱ सई उसपर सवी का नाम लिखती है. सवी, विराट और सई के साथ मिलकर केक काटती है. ये सब देखकर पाखी की आंखों में आंसू आ जाते है.

अब तक आपने देखा पाखी, सवी के लिए कई सारे गिफ्ट लाती है और उसे नयी ड्रेस पहनाती है. विराट घर पर सबको वीडियो कॉल करके सवी के बर्थडे के बारे में बताता है. सब उसे घर पर आने के लिए कहते है, ताकि बर्थडे सेलिब्रेट कर सकें. निनाद और अश्विनी सवी की बर्थडे पार्टी मनाने की तैयारी में लग जाते है. पाखी घरवालों को बताती है कि पिकनिक स्पॉट पर वो लोग उसका जन्मदिन मनाएंगे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >