Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin:शो छोड़ते ही विराट के हाथ लगा ये प्रोजेक्ट,बिग बॉस 17 के बाद इस शो में आएंगे नजर!

नील भट्ट ने अपनी पत्नी ऐश्वर्या शर्मा के साथ रियलिटी शो बिग बॉस सीजन 17 में भाग लिया था. हालांकि कम वोटों के कारण वह शो से बाहर हो गए. अब फैंस उन्हें फिर से स्क्रीन पर देखना चाहते है. सुनने में आ रहा है कि वो अब एक नये शो में नजर आएंगे.

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: टीवी सीरियल गुम है किसी के प्यार में इस समय फैंस के दिलों पर राज कर रहा है. लीप के पहले भी ये टीआरपी लिस्ट में अपनी जगह बनाए हुए थे और लीप के बाद भी इसका जलवा कायम है. लीप के पहले नील भट्ट, विराट का किरदार निभाते थे. उन्होंने इस किरदार से अपनी पहचान घर-घर में बना ली. सई-विराट की जोड़ी को फैंस आज भी मिस करते है. शो को अलविदा कहने के बाद हाल ही में एक्टर सलमान खान के शो बिग बॉस 17 में नजर आए थे. हालांकि अब ये शो खत्म हो चुका है. फैंस उन्हें अगले प्रोजेक्ट में देखने के लिए बेताब है. इसे लेकर नया अपडेट आया है.

नील भट्ट के हाथ लगा बड़ा प्रोजेक्ट!

नील भट्ट ने अपनी पत्नी ऐश्वर्या शर्मा के साथ रियलिटी शो बिग बॉस सीजन 17 में भाग लिया था. हालांकि कम वोटों के कारण वह शो से बाहर हो गए. अब फैंस उन्हें फिर से स्क्रीन पर देखना चाहते है. टेलीचक्कर से बातचीत में एक्टर ने जब पूछा गया कि क्या वो रियलिटी शो “खतरों के खिलाड़ी” में भाग ले रहे है? अगर आपको शो का ऑफर मिले तो करेंगे? इसपर एक्टर ने कहा, क्या आपको शो के लिए मेरा कॉल आया क्योंकि मुझे कोई नहीं मिला, लेकिन अगर मेरे पास ऑफर आता है तो मैं देखूंगा और तय करूंगा कि मुझे शो करने की जरूरत है या नहीं.

इन एक्टर्स ने रिजेक्ट किया था विराट का किरदार

गौरतलब है कि गुम है किसी के प्यार में के लिए नील भट्ट, विराट चव्हाण की भूमिका निभाने के लिए पहली पसंद नहीं थे. उनसे पहले शक्ति अरोड़ा और धीरज धूपर को विराट का रोल ऑफर किया गया था. हालांकि दोनों ने इसे करने से मना कर दिया था. ईटाइम्स के साथ एक ग्रुप इंटरव्यू के दौरान, शक्ति ने खुलासा किया कि उन्होंने शो में विराट के रोल को क्यों मना किया था. एक्टर ने बताया था कि बजट के मुद्दे के कारण अस्वीकार कर दिया था, लेकिन उन्हें इसे स्वीकार नहीं करने का अफसोस है.

Also Read: Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: ईशान-सवी की शादी के बाद ये किरदार बनेगा विलेन, इस शख्स ने बताया आगे क्या होगा

शक्ति अरोड़ा अब लीप के बाद निभा रहे ये किरदार

वहीं, धीरज धूपर को भी गुम है किसी के प्यार में के लिए नील भट्ट विराट चव्हाण का रोल ऑफर किया था. उन्होंने इस रोल को करने से इनकार किया था. उन्होंने ये भी कहा कि सिर्फ बजट की वजह से उन्होंने ये ऑफर ठुकराया था. वहीं, लीप के बाद शक्ति अरोड़ा ने शो में एंट्री मार ली है. वो ईशान भोसले का रोल निभाते है. इस किरदार से वो लोकप्रिय हो गए है और फैंस के दिलों पर राज कर रहे हैं.

नील भट्ट से तुलना किए जाने पर शक्ति अरोड़ा ने कही ये बात

गुम है किसी के प्यार में के शुरुआती महीनों में फैंस ने शक्ति अरोड़ा तुलना नील भट्ट से की. बॉलीवुड लाइफ के साथ बातचीत में शक्ति अरोड़ा ने बताया कि उन्हें इस वजह से कभी परेशानी नहीं हुई. उन्होंने कहा, ‘मुझे कभी भी इस बात की चिंता नहीं थी कि मेरी तुलना नील भट्ट से की जाएगी क्योंकि मैं उनका किरदार नहीं निभा रहा हूं. मेरी पूरी तरह से अलग भूमिका है और यह बिल्कुल अलग सीजन है. पिछले कलाकारों ने शो को प्रासंगिक और लोकप्रिय बनाया और हमें दिया. अब हम इस विरासत को आगे ले जा रहे हैं और हम अपना बेस्ट कर रहे हैं जहां हमने दर्शकों का दिल जीतने की भी कोशिश की है. जब वो शो में आए तो यह पहले से ही एक हिट शो था और यह जिम्मेदारी थी कि शो को अच्छी टीआरपी मिलती रहे, जो हो रहा है इसलिए मैं काफी खुश हूं.’

Also Read: Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: रीवा बनाएगी ईशान और सवी को अलग करने का मास्टर प्लान! क्या होगा आगे?

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >