Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: वैभवी हंकारे ने शो छोड़ने पर तोड़ी चुप्पी, कहा- मुझे शो से रिप्लेस…

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: शो ‘गुम है किसी के प्यार में’ से वैभवी हंकारे का पत्ता कटने वाला है. वैभवी ने अब खुद कंफर्म कर दिया है. एक्ट्रेस ने एक इंटरव्यू में कहा कि मुझे शो से रिप्लेस नहीं किया जा रहा है. साथ ही उन्होंने बताया कि उनके किरदार की मौत होने वाली है.

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: शो ‘गुम है किसी के प्यार में’ ने साल 2020 में शुरुआत की थी और बहुत ही कम वक्त में ये शो दर्शकों का फेवरेट बन गया था. शुरुआत में शो में नील भट्ट, आयशा सिंह और ऐश्वर्या शर्मा नजर आए थे. इसके बाद शो में एक लीप आया और नए किरदारों के साथ कहानी आगे बढ़ी. भाविका शर्मा, शक्ति अरोड़ा और सुमित सिंह ने शो की कहानी को आगे बढ़ाया. कुछ समय बाद एक और ट्विस्ट आया और हितेश भारद्वाज को भाविका के अपोजिट लाया गया. अब हाल ही में एक और लीप के बाद परम सिंह, वैभवी हंकारे और सनम जौहर शो में नजर आने लगे हैं. खबरें हैं कि मेकर्स वैभवी की जगह एक बार फिर भाविका को लाने वाले हैं. अब इसपर वैभवी ने रिएक्ट किया है.

गुम है किसी के प्यार में अब नजर नहीं आएंगी वैभवी हंकारे

सोशल मीडिया पर ऐसी चर्चा हो रही है गुम है किसी के प्यार में से वैभवी हंकारे का पत्ता कट जाएगा. अब इस पर एक्ट्रेस ने रिएक्ट किया है. इंडिया फोरम से बात करते हुए वैभवी ने कहा मुझे पता है कि इन दिनों कई सारी बातें हो रही हैं और सवाल भी उठ रहे हैं. तो मैं इस बारे में कहना चाहती हूं कि मुझे शो से रिप्लेस नहीं किया जा रहा है. ‘तेजस्विनी’ का किरदार एक दमदार, नई सोच वाली लड़की के रूप में लिखा गया था. उसकी अपनी कहानी है, अपने संघर्ष हैं, अपने सपने हैं और मैंने उसे निभाने में अपना पूरा दिल लगाया है.

वैभवी हंकारे बोलीं- मेरे किरदार की…

वैभवी हंकारे ने गुम है किसी के प्यार में अपने किरदार को लेकर बताया, हां, मेरे किरदार की जर्नी खत्म होने वाली है. मेरे किरदार की मौत होने वाली है. फिर भी मैं इस सफर से दिल भरा हुआ लेकर जा रही हूं. आप सभी ने जो प्यार, अपनापन और सपोर्ट दिया वो मेरे लिए बहुत खास है. एक्ट्रेस ने कहा कि ये अलविदा नहीं है और दूसरी शुरुआत है. अब देखना होगा कि मेकर्स भाविका शर्मा की एंट्री कैसे करवाते हैं. सोशल मीडिया पर ऐसा बज है कि भाविका शो में परम सिंह के साथ रोमांस करने वाली है.

यहां पढ़ें-  Jaat Box Office Collection Day 16: सनी देओल की ‘जाट’ बनी सुपरहिट या हो गई स्लो? 16वें दिन की कमाई ने खोला राज

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >