गुम है किसी के प्यार में ऐसी होगी हितेश भारद्वाज की एंट्री, शो में ये एक्टर्स भी आएंगे नजर

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin Today Episode: गुम है किसी के प्यार में आज हमें शो के नए लीड और स्टार कास्ट की एंट्री देखने को मिलने वाली है, जो नई कहानी लेकर आपका मनोरंजन करने के लिए तैयार हैं.

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin Today Episode: स्टार प्लस का सबसे पॉपुलर टीवी सीरियल ‘गुम है किसी के प्यार में’ दर्शकों द्वारा सबसे ज्यादा पसंद किए जाने वाले सीरियल्स में से एक है. आए दिन सीरियल के मेकर्स दर्शकों के मनोरंजन का ध्यान रखते हुए नए-नए ट्विस्ट और टर्न लाते रहते हैं. अभी हाल ही में सीरियल में दिखाया गया था, कि शो में एक बड़ा लीप आ चुका है. जिसमें भाविका शर्मा यानि सवी, मानसी साल्वी यानि ईशान कि आई और इंद्रनील भट्टाचार्य यानि ईशान के बाबा को छोड़कर पूरी स्टारकास्ट सीरियल से बाहर है. दर्शकों के लिए सबसे चौकाने वाली बात तो यह है कि सीरियल के लीड ऐक्टर शक्ति अरोड़ा भी शो से बाहर हो चुके हैं. दर्शकों को सवी और ईशान की केमिस्ट्री अब पसंद आना ज्यादा शुरू हुई थी. लेकिन शायद मेकर्स को कुछ और ही मंजूर था. लेकिन परेशान होने वाली बात नहीं है कि मेकर्स ने आपके मनोरंजन का पूरा बंदोबस्त कर लिया है. जिसके बाद शो मे अब नए लीड कि एंट्री हो चुकी है. शो में शक्ति कि जगह हितेश भारद्वाज ले रहे हैं. ऐसे मे नए स्टार कास्ट की एंट्री को लेकर दर्शकों की एक्साइटमेंट सातवें आसमान पर है.

आज हम आपको गुम है किसी के प्यार में के आज के एपिसोड का स्पॉइलर देने वाले हैं.

गुम है किसी के प्यार में हुई हितेश भारद्वाज कि एंट्री

गुम है किसी के प्यार में के आज के एपिसोड में दर्शकों को हितेश भारद्वाज कि एंट्री देखने को मिलेगी. साथ ही आपको कई नए चेहरे भी देखने को मिलने वाले हैं. आप देख पाएंगे कि हितेश की मां उन पर शादी का दवाब डालते नजर आएंगी. वहीं, दूसरी तरफ सवी के भी आई-बाबा उनकी दूसरी शादी करवाने के लिए उन्हें एक लड़के से मिलवाते हैं. शो में सवी के सास और ससुर ही उन्हें अपनी बेटी के रूप में अपना चुके हैं और वह उन्हें ही आई-बाबा मानती हैं. इसके बाद हमें एक नन्हीं कलाकार भी देखने को मिलने वाली हैं, जो हैं अमायरा खुराना. अमायरा खुराना शो में हितेश की बेटी का किरदार निभा रही हैं.

Also Read- Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: लीप से पहले कुछ इस तरह मिलेंगे सवी-ईशान, होगा बड़ा धमाका

गुम है किसी के प्यार में के नए किरदार

नए किरदारों की बात करें तो गुम है किसी के प्यार में हितेश और भाविका के लीड रोल में हैं. वहीं, ऑन स्क्रीन इन दोनों को जोड़ने का काम एक बाल कलाकार करेंगी. जो,अमायरा खुराना हैं. इसके अलावा शो में वरुण जैन, पल्लवी प्रधान और करणवीर बोहरा भी नजर आएंगे.

Also Read- Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: शक्ति अरोड़ा के बाद अब इस किरदार ने सीरियल को कहा अलविदा, बोले- अच्छे ढंग से काम…

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sheetal choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >