Ghum Hai Kisikey Kyaar Meiin में की ‘सई’ को नागिन 7 से ये एक्ट्रेस करेंगी रिप्लेस, यहां जानें कौन है वो

‘गुम है किसी के प्यार में’ फेम आयशा सिंह को फैंस काफी ज्यादा मिस कर रहे हैं. हालांकि अब खबरें आ रही थी वो एकता कपूर के शो नागिन 7 में नजर आ सकती हैं. हालांकि उन्हें प्रियंका चाहर चौधरी रिप्लेस कर सकती हैं.

स्टारप्लस का शो गुम है किसी के प्यार में की सई यानी आयशा सिंह ने जबसे शो को अलविदा कहा है, तभी से फैंस उन्हें काफी ज्यादा मिस कर रहे हैं. उन्होंने बहुत कम टाइम में काफी अच्छी पॉपुलैरिटी हासिल की है. अब खबरें आ रही थी कि आयशा सिंह को एकता कपूर के शो नागिन 7 के लिए अप्रोच किया गया है. हालांकि मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो इस रेस में अब और अभिनेत्रियों का नाम जुड़ गया है. बता दें कि नागिन 6 ख़त्म होने वाला है. तेजस्वी प्रकाश द्वारा निर्देशित, शो एक हिट सीज़न बन गया. जब तेजस्वी प्रकाश बिग बॉस 15 में थीं, तब उन्हें एकता कपूर ने लीड एक्ट्रेस के तौर पर चुन लिया था.

ये एक्ट्रेस बन सकती हैं नागिन

जबसे नागिन 7 का नया प्रोमो आया है, तबसे फैंस के मन में ये एक्साइटमेंट जाग गया है कि नागिन कौन बनेंगी. प्रियंका चाहर चौधरी, आयशा सिंह और सुम्बुल तौकीर खान जैसी अभिनेत्रियों के नाम सामने आ रहे हैं. इंटरनेट पर फैंस कह रहे हैं कि प्रियंका चाहर चौधरी नागिन 7 का हिस्सा बन सकती हैं. कुछ लोग सुम्बुल तौकीर खान का भी नाम ले रहे हैं. क्योंकि जब एकता कपूर ऑडिशन के लिए बिग बॉस 16 के घर में आई थी, तो उन्होंने सुम्बुल को तवज्जों दी थी.


आयशा सिंह बन सकती हैं नागिन

हालांकि अब इस लिस्ट में ‘गुम है किसी के प्यार में’ की आयशा सिंह का नाम भी शामिल हो गया है. फिल्मीबीट की एक रिपोर्ट से पता चलता है कि नागिन 7 के निर्माताओं ने मुख्य भूमिका निभाने के लिए आयशा सिंह से संपर्क किया था. एक सूत्र ने बताया कि वह दावेदार हैं, लेकिन कुछ भी ऑफिशियल नहीं हुआ है. खैर, यह रहस्य तभी सुलझेगा जब मेकर्स नागिन 7 की स्टारकास्ट के बारे में सारी जानकारी बताएंगे.

Also Read: Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin से निकलने के बाद इस शख्स को मिस कर रही हैं ‘सई’, बोली- मेरे साथ हमेशा…
नागिन सीरीज के बारे में

एकता कपूर का शो नागिन साल 2015 में शुरू हुआ था. तब से लेकर अब तक कई एक्ट्रेस इसका हिस्सा बन चुकी हैं. इसकी शुरुआत मौनी रॉय के नागिन बनने से हुई और फिर सुरभि ज्योति, निया शर्मा, सुरभि चंदना और अब तेजस्वी प्रकाश तक पहुंच गई. पिछले कुछ वर्षों में अदा शर्मा, जैस्मीन भसीन, करिश्मा तन्ना और अन्य अभिनेत्रियां भी शो में दिखाई दीं.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >