Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: शो में होगी नयी एंट्री, सवी और रजत की जिंदगी में आने वाला है नया भूचाल

गुम है किसी के प्यार में कहानी बेहद दिलचस्प हो गई है. सीरियल में दिखाया जा रहा है कि आशिका, सवी और रजत के रिश्ते में आग लगाने में कामयाब हो जाती है. अपकमिंग एपिसोड में एक नये कैरेक्टर की एंट्री होने वाली है.

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: गुम है किसी के प्यार में एक नया ड्रामा दर्शकों का इंतजार कर रहा है. सीरियल में दिखाया जा रहा है कि सवी और रजत के बीच सबकुछ ठीक जैसे ही होता है, एक नयी परेशानी फिर से आ जाती है. आशिका और अरश उसकी जिंदगी में नयी दिक्कतें लाने से पीछे नहीं हटते. कुछ समय पहले ही रजत के बेटे कियान की एंट्री हुई है. कियान, रजत से ज्यादा अर्श को मानता है और उसके पास ही रहता है. अब शो में एक और नयी एंट्री होने वाली है.

गुम है किसी के प्यार में होगी किसकी एंट्री

गुम है किसी के प्यार में एक नये किरदार को देखने के लिए तैयार हो जाए. टेलीटक्कर की एक रिपोर्ट की मानें तो, सूत्रों के अनुसार, सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर तन्नू भारद्वाज की शो में एंट्री होने वाली है. उनका रोल कैमियो होगा और इसकी ज्यादा जानकारी सामने नहीं आयी है.

कौन है तन्नू भारद्वाज

तन्नू भारद्वाज एक सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर है और उनके 4 मिलियन फॉलोअर्स हैं. अब देखना दिलचस्प होगा कि गुम है किसी के प्यार में उनके आने से क्या टर्न एंड ट्विस्ट आएगा.

गुम है किसी के प्यार में अब तक क्या दिखाया गया

गुम है किसी के प्यार में दिखाया गया कि तारा और निया घर आते हैं और भाग्यश्री उन्हें देखक भावुक हो जाती है. सईं जिगर से बात करती है, लेकिन रजत, तारा को उसकी दिक्कतें नहीं बताने पर काफी गुस्सो हो जाता है. भाग्यश्री कहती है कि उसकी बेटी और पोती की वापसी के साथ नवरात्रि शुरू हो गई है. भाग्यश्री कहती है तारा को घट स्थापना स्थापना करना चाहिए. राजू कहता है सवी को ये करना चाहिए क्योंकि उसने ही उसके परिवार की खुशियां वापस लाया है.

Also Read- Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin का ये एक्टर बिग बॉस 18 में ले सकता है भाग, लीप के बाद कट गया था पत्ता

Also Read- Ghum Hain Kisikey Pyaar Meiin: घर छोड़कर जाने का फैसला करेगी सवी, क्या रजत संग रिश्ता बनने से पहले ही जाएगा टूट

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >