Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin Spoiler: लीप के बाद सवि के सबसे बड़े सच से उठेगा पर्दा

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin Spoiler: गुम है किसी के प्यार में के आज के एपिसोड का स्पॉयलर आ चूक है, जिसमें मेकर्स ने भर भरकर ट्विस्ट एंड टर्न डाले हैं. आज पहली बार हमें रजत और सवि की केमिस्ट्री देखने को मिलने वाली है.

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin Spoiler: स्टार प्लस के पसंदीदा शोज में से एक है ‘गुम है किसी के प्यार में’. मेकर्स आए दिन सीरियल में नए ट्विस्ट एंड टर्न्स लाते रहते हैं, जिससे दर्शकों का मनोरंजन बना रहे. जहां एक तरफ सीरियल के लीड एक्टर शक्ति अरोड़ा को एक्टर हितेश भारद्वाज रिप्लेस कर चुके हैं ओर उनके साथ-साथ ईशान के आई बाबा के अलावा पूरा भोसले परिवार भी शो से बाहर हो चुका हैं. वहीं, दूसरी ओर शो में नए किरदारों की भी एंट्री हुई है. ऐसे में अब हम आपको शो का स्पॉयलर देंगे, जिसे जानकर आपको मजा आ जायेगा.

गुम है किसी के प्यार में का स्पॉयलर

गुम है किसी के प्यार में अब तक हमने देखा कि कैसे ईशान के आई और बाबा ईशान की मौत के बाद सवि को अपनी बेटी मानकर उसका घर बसाना चाहते हैं. वहीं, शो के नए लीड एक्टर हितेश भारद्वाज यानी रजत ठक्कर अपनी ऑन स्क्रीन बेटी अमायरा ठाकुर यानी सायशा के साथ नजर आ रहे हैं. सायशा की मां अब इस दुनिया में नहीं है इसलिए रजत की मां उनके लिए नई-नई लड़कियों की रिश्ते लेकर आते रहती हैं, ताकि वह अपनी पुरानी यादों को पीछे छोड़कर अपनी जिंदगी में आगे बढ़ सके. ऑडियंस को अब इस शो में देखने को मिलने वाला है कि सायशा (सई), सवि को अपनी परी मां मान चुकी है. शो में यह भी दिखाया जायेगा कि सवि कभी मां नही बन सकती है और यह सच उसकी आई, लड़केवालों से छुपाने की कोशिश करती है. इसके बाद आज हितेश भारद्वाज की एंट्री के बाद पहली बार सवि और रजत की खट्टी मीठी नोक झोंक देखने को मिलेगी. अब सई के मां न बनने वाली बात लड़के वालों को पता चलती है या नहीं, सई को मां का प्यार मिलेगा या नहीं या फिर सवि और रजत अपनी जिंदगी के आगे बढ़ पाते हैं या नहीं? इन सब सवालों का जवाब आपको स्टार पर प्लस पर 8:00 बजे मिल जायेगा.

Also Read Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: आखिरी एपिसोड की शूटिंग के बाद इमोशनल हुए शक्ति अरोड़ा, भाविका शर्मा ने कही ये बात

गुम है किसी के प्यार में के नए किरदार

शो में नए किरदारों की बात करें तो गुम है किसी के प्यार में हितेश और भाविका के लीड रोल में हैं. वहीं, ऑन स्क्रीन इन दोनों को जोड़ने का काम एक बाल कलाकार करेंगी. जो,अमायरा खुराना हैं. इसके अलावा शो में वरुण जैन, पल्लवी प्रधान और करणवीर बोहरा भी नजर आएंगे.

Also Read Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: लीप के बाद कुछ ऐसा होगा सवी का लुक, हितेश भारद्वाज संग लड़ाएंगी इश्क, नया पोस्टर आउट

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sheetal choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >