Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin में परम सिंह- सनम जौहर को रिप्लेस करने पर शक्ति अरोड़ा ने तोड़ी चुप्पी, कहा- मुझे अप्रोच..

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: स्टार प्लस का सीरियल गुम है किसी के प्यार में भाविका शर्मा की एंट्री की खबर सुनकर फैंस काफी खुश हो गए हैं. अब शक्ति अरोड़ा की भी क्या वापसी होगी, इसपर एक्टर ने अपनी प्रतिक्रिया दी है. आइए आपको बताते हैं उन्होंने क्या कहा.

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: सीरियल गुम है किसी के प्यार में अपने कास्ट को लेकर चर्चा में है. शो की लीड एक्ट्रेस वैभवी हंकारे को मेकर्स बदल रहे हैं. कहा जा रहा है कि उनके किरदार की शो में मौत हो जाएगी. ये भी कहा जा रहा है कि भाविका शर्मा इसका हिस्सा बनने वाली है. वह जल्द ही शूटिंग करेगी, लेकिन शो में मेकर्स कैसे उनकी दोबारा से एंट्री करवाएंगे, ये देखने के लिए दर्शक काफी उत्साहित है. इस बीच फैं कयास लगाने लगे कि शक्ति अरोड़ा की भी दोबारा से एंट्री होगी. अब इसपर एक्टर ने अपनी प्रतिक्रिया दी है.

गुम है किसी के प्यार में नहीं होगी शक्ति अरोड़ा की वापसी

गुम है किसी के प्यार में शक्ति अरोड़ा और भाविका शर्मा की लव स्टोरी दिखाई गई थी. शो में दिखाया गया था कि भाविका और शक्ति के दिन ही एक बहुत बड़ा हादसा हो जाता है. शक्ति यानी ईशान की हत्या हो जाती है. इसके बाद शो में सात साल का लीप आया था. अब भाविका के री-एंट्री से फैंस शक्ति को भी मेकर्स से वापस लाने की बात कह रहे हैं. एक्टर ने इंडिया फोरम से अपनी वापसी को लेकर बात की. उन्होंने कहा, ”मुझे नहीं पता ये किसने शुरू की और किसने सबसे पहले इसे पब्लिश की. ये सिर्फ हाइप क्रिएट करने का तरीका है. मुझे अप्रोच नहीं किया गया है. हालांकि शो के लिए पीआर करने का इससे अच्छा तरीका हो सकता है.”

नील ने दिया तेजू का साथ

गुम है किसी के प्यार में के अपकमिंग एपिसोड में दिखाया जाएगा कि ऋतुराज प्रधान परिवार के सामने अपने और तेजू के रिश्ते के बारे में बताएगा. उसका मकसद तेजू और नील के बीच गलतफहमी पैदा करने का है. हालांकि नील, तेजू का साथ देता है. तेजू, ऋतुराज से कहती है कि उसे जो बोलना है खुलकर बोले. ऋतुराज जैसे ही उनके रिश्ते के बारे में बताने वाला होता है, नील बीच में आ जाता है. नील, ऋतुराज से कहता है कि वह ऐसा बात कह रहा है कि उनकी दोस्ती सिर्फ एक तरफा थी. वह कहता है कि अगर तेजू उसकी दोस्त थी, तो वह भी तेजू का दोस्त होगा.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >