Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin में इस एक्टर ने पहले विराट के रोल को किया था रिजेक्ट, नील भट्ट की फिर चमकी किस्मत

शक्ति अरोड़ा इन दिनों लोकप्रिय शो गुम है किसी के प्यार में ईशान के किरदार से फैंस का दिल जीत रहे है. शक्ति को लेकर कहानी आगे बढ़ रही है. इस बीच एक्टर ने एक दिलचस्प खुलासा किया है, जिसे आप नहीं जानते होंगे.

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: सीरियल गुम है किसी के प्यार में शक्ति अरोड़ा, भाविका शर्मा और सुमित सिंह की एंट्री हो गई है. शो की कहानी अब इनके ईद-गिर्द घूम रही है. शक्ति, ईशान के किरदार में नजर आ रहे है. फैंस भी उन्हें अब पसन्द करने लगे है. लेकिन क्या आप जानते है कि शक्ति को पहले विराट का रोल ऑफर हुआ था, जिसे नील भट्ट ने निभाया था. हालांकि उस समय उन्होंने उस ऑफर को रिजेक्ट कर दिया था.

शक्ति अरोड़ा का खुलासा

शक्ति अरोड़ा इन दिनों लोकप्रिय शो गुम है किसी के प्यार में ईशान के किरदार से तारीफें बटोर रहे है. ईटाइम्स से बातचीत में एक्टर ने शॉकिग खुलासा किया है. उन्होंने बताया, मुझे पहले विराट की भूमिका ऑफर की गई, लेकिन मैं किसी कारण से शो नहीं कर सका. बाद में, यह बहुत बड़ा हो गया हिट हुआ और मैं परेशान हो गया…मुझे फोमो हो गया था लेकिन जब मैंने विराट की भूमिका में नील भट्ट को देखा तो मैं बहुत खुश हुआ.

शक्ति अरोड़ा ने कही ये बात

आगे शक्ति अरोड़ा ने बताया कि, अब मैं दूसरी पारी का हिस्सा हूं. पहले मुझे इसे छोड़ने का मलाल था, लेकिन अब मैं इसे एजॉय कर रहा हूं. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो शक्ति सीरियल कुंडली भाग्य में 1 लाख रुपये की फीस लेते थे. हालांकि कहा जा रहा है कि इस शो में भी वो इससे ज्यादा या इतना ही फीस ले रहे होंगे. अभी तक इसपर कुछ भी ऑफिशियल कहा नहीं किया गया है.

Also Read: Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin के सेट पर निकला अजगर, ‘ईशान’ ने शेयर किया खतरनाक VIDEO, यूजर्स बोले- हे भगवान…

‘मैं हर शो को ऐसे…’

शक्ति अरोड़ा ने गुम है किसी के प्यार में काम करने को लेकर कहा था, “मैं हर शो को ऐसे मानता हूं, जैसे कि यह मेरा पहला शो है. मैं जिस भी नए शो में जाता हूं, वह उत्साह और घबराहट साथ-साथ चलती है. गुम है किसी के प्यार में के पहले सीजन को बहुत प्यार मिला है और हमें उम्मीद है कि हमें दर्शकों से उतनी ही प्रशंसा मिलेगी.”

Also Read: Kapil Sharma ने सुमोना चक्रवर्ती को बताया गदर का ‘अशरफ अली’, सनी देओल ने ऐसे किया रिएक्ट

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >