Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin में लीप के बाद इस एक्टर की होगी एंट्री, भाविका शर्मा के नाम पर लगी मुहर!

गुम है किसी के प्यार में मुख्य भूमिका निभाने के लिए कई सेलेब्स से संपर्क किया गया है. एक रिपोर्ट के अनुसार, शक्ति अरोड़ा को गुम है किसी के प्यार में में लीड रोल निभाएंगे.

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: स्टार प्लस के सीरियल गुम है किसी के प्यार में नील भट्ट और आयशा सिंह लीड रोल निभाते है. लेकिन जल्द ही दोनों शो को अलविदा कह देंगे. शो जेनरेशन लीप लेने वाला है, जिसमें सारे कास्ट बदल जाएंगे. सवी- वीनू कौन बनेगा, इसे लेकर कई नाम सामने आ चुके है. लेटेस्ट अपडेट की मानें तो शक्ति अरोड़ा और भाविका शर्मा इसमें एंट्री लेंगे.

गुम है किसी के प्यार में कौन होगा लीड एक्टर?

गुम है किसी के प्यार में मुख्य भूमिका निभाने के लिए कई सेलेब्स से संपर्क किया गया है. ईटाइम्स टीवी की रिपोर्ट के अनुसार, शक्ति अरोड़ा को गुम है किसी के प्यार में में लीड रोल निभाएंगे. शक्ति को पिछले बार सीरियल कुंडली भाग्य में देखा गया था. हालांकि मेकर्स की ओर से कन्फर्म कुछ कहा नहीं गया है. बता दें कि प्रोमो जल्द ही आने वाला है.

भाविका शर्मा बनेगी एक्ट्रेस

वहीं, गुम है किसी के प्यार में सीरियल मैडम सर फेम भाविका शर्मा निभाएंगी. हालांकि इसपर कुछ फाइनल नहीं हुआ है. अभिनेत्री रेखा ‘गुम हैं किसके प्यार में’ के साथ टेलीविजन पर वापसी कर रही हैं. पिंकविला की एक रिपोर्ट की मानें तो रेखा 18 जून रविवार को शो का नया प्रोमो शूटिंग करेगी. प्रोमो को मुंबई में स्थित एक होटल में शूट किया जाएगा. इसमें एक्ट्रेस अगली पीढ़ी का परिचय देंगी. साथ ही, शूट को दो सेगमेंट में शेड्यूल किया गया है, जहां सदाबहार अभिनेत्री आगे की कहानी सुनाती नजर आएंगी.

Also Read: मुश्किल समय को यादकर छलका था शोएब इब्राहिम का दर्द, मदद के लिए आगे आया था ये शख्स, बोले- उनके लिए कुछ…

गुम है किसी के प्यार में का ट्रैक

गुम है किसी के प्यार में के लेटेस्ट ट्रैक की बात करें तो सई, सत्या के इलाज के लिए जर्मनी लेकर जाने वाली है. भवानी काकू इस बात से नाराज है और सवी को रोकने के लिए प्लान बनाती है. काकू, सवी के दिमाग में नहीं जाने की बात डालती है औऱ मान जाती है. जब आधी रात में सब कोई सोया होता है, तभ सवी को अपनी मां सई की याद आती है. वो अकेले ही चव्हाण निवास से अपने घर जाने के लिए निकल जाती है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >