Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin छोड़ने के बाद अब किस शो में नजर आएंगे ईशान, शक्ति अरोड़ा बोले- जैसे ही मुझे…

गुम है किसी के प्यार में शक्ति अरोड़ा ने ज्यादा दिन तक काम नहीं किया था. अब शक्ति के शो छोड़ने पर फैंस इमोशनल हो गए थे. जबकि शूटिंग के आखिरी दिन एक्टर भी भावुक हो गए थे.

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: सीरियल गुम है किसी के प्यार में लगातार खबरों में छाया हुआ है. सीरियल की कहानी में अब ईशान नहीं है और उसकी जगह हितेश भारद्वाज ने ले ली है. सीरियल में ईशान का कैरेक्टर खत्म हो गया है, लेकिन फैंस उन्हें भूले नहीं है. सोशल मीडिया पर ईशान से जुड़ी तसवीरें और वीडियोज फैंस शेयर कर रहे हैं. अब वो अगले कौन से प्रोजेक्ट में नजर आएंगे, इसका खुलासा नहीं हो पाया है. अब एक्टर ने इसपर बात की है.


अब किस शो में नजर आएंगे शक्ति अरोड़ा
गुम है किसी के प्यार में शक्ति अरोड़ा ने ज्यादा दिन तक काम नहीं किया था. अब शक्ति के शो छोड़ने पर फैंस इमोशनल हो गए थे. जबकि शूटिंग के आखिरी दिन एक्टर भी भावुक हो गए थे. अब उनका नया प्रोजेक्ट क्या होगा, इसपर एक्टर ने टेलीएक्सप्रेस से बात की. जब उनसे पूछा गया कि अभी वो ब्रेक लेंगे या कोई नया शो साइन करेंगे. इसपर शक्ति ने कहा, “मैं बेहतर अवसरों की तलाश में रहूंगा. जैसे ही मुझे कुछ अच्छा मिलेगा, मैं उसे स्वीकार कर लूंगा.”

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: लीप के बाद इस एक्टर की हो रही एंट्री, विलेन बनकर सवी की जिंदगी में लाएगा नया तूफान

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin सीरियल छोड़ते ही ईशान के हाथ लगा बड़ा प्रोजेक्ट, शक्ति अरोड़ा बोले- शो ऑफर…

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: अब सीरियल में नजर नहीं आएंगे ईशान, शक्ति अरोड़ा बोले- ये रोल मेरे दिल के…


गुम है किसी के प्यार में हुई है हितेश भारद्वाज की एंट्री
गुम है किसी के प्यार में लीप के बाद हितेश भारद्वाज ने एंट्री कर ली है. वो शो में एक सिंगल फादर का रोल प्ले कर रहे हैं. उसकी बेटी सई, सवी की छात्र है. दोनों के बीच एक बहुत ही प्यारा सा बॉन्ड है. सीरियल में दिखाया गया कि सवी, ईशा और शांतुन, हरिणी के बेटे वंश के उपनयन संस्कार में जाते हैं. वहां, हरिणी की सास सवी को ताने मारती है. दूसरी तरफ ईशा अपने घर में नल खुला छोड़ देती है और उसका पानी पूरे फ्लोर पर आ जाता है. इस वजह से भाग्यश्री की बेटी फिसलते-फिसलते बचती है. इसे लेकर भाग्यश्री काफी गुस्सा हो जाती है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >