Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin में अचानक आ रहे लीप को लेकर शक्ति अरोड़ा ने तोड़ी चुप्पी, कहा- मैं कभी भी ये नहीं…

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: टेलीविजन सीरियल गुम है किसी के प्यार में इन-दिनों अपने लीप को लेकर खूब सुर्खियां बटोर रहा है. शक्ति अरोड़ा, जो ईशान की भूमिका निभा रहे थे, उन्हें भी न चाहते हुए शो को छोड़ना पड़ेगा. अब एक्टर ने खुलासा किया कि मेकर्स ने उन्हें कुछ नहीं बताया, उन्हें दूसरे आर्टिकल से ये सब पता चला.

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: भाविका शर्मा और शक्ति अरोड़ा स्टारर ‘गुम है किसी के प्यार में’ ने सबका ध्यान खींचा है. सीरियल में दूसरी पीढ़ी की कहानी चल रही है और ईशान और सवी की जोड़ी फैंस का दिल जीत रही हैं. हालांकि ऐसी खबरें आ रही हैं कि शो लीप ले रहा है और केवल भाविका को ही बरकरार रखा जाएगा और बाकी स्टारकास्ट को न चाहते हुए भी एक्जिट लेना पड़ेगा. इसमें शक्ति अरोड़ा का नाम भी शामिल है. एक्टर ने कंफर्म कर दिया है कि वो जा रहे हैं और इसके लिए वह पूरी तरह तैयार हैं.


लीप के बारे में शक्ति अरोड़ा को नहीं थी खब
हाल ही में फ्री प्रेस जर्नल से बात करते हुए शक्ति अरोड़ा ने खुलासा किया कि उन्हें लीप के बारे में सिर्फ मीडिया आर्टिकल्स के जरिए ही पता चला. एक्टर ने कहा कि ‘गुम है किसी के प्यार में’ के निर्माताओं ने उन्हें इस बारे में बिल्कुल भी नहीं बताया था. आर्टिकल से ही उन्हें समझ आ गया कि कुछ पक रहा है. शक्ति अरोड़ा ने कहा, ‘बिना आग के धुआं कभी नहीं उठता.’ उन्होंने कहा कि ऐसी खबरें सीधे तौर पर नहीं दी जाती, क्योंकि ज्यादातर समय यह प्राइवेट होती है. हालांकि, शक्ति अरोड़ा ने इसे सही भावना से लिया और बिल्कुल भी परेशान नहीं हुए.

Also Read-Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin में विलेन की भूमिका निभाने पर करणवीर बोहरा ने तोड़ी चुप्पी, कहा- ईशान-सवी की लाइफ…

Also Read- Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin में 10 साल का लीप आने पर आयशा सिंह ने तोड़ी चुप्पी, कहा- मेकर्स कहानी में मजेदार…

Also Read- Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin में शक्ति अरोड़ा को रिप्लेस करेंगे हर्षद चोपड़ा, एक्टर बोले- एंट्री की खबरों को मैं…

लीप का ऑप्शन नहीं चुनते शक्ति अरोड़ा
उन्होंने आगे कहा, “किसी भी सीरियल में एक साल तक टिके रहना और वह भी टीआरपी चार्ट में बने रहना बड़ी बात है. इतने वक्त के बाद एक स्थिरता आ जाती है, वह हुआ. इसलिए जब ऐसा हुआ तो मुझे दुख नहीं हुआ, लेकिन मैं काफी हैरान था.” उन्होंने यह भी कहा कि आईपीएल के कारण शो की टीआरपी ज्यादा नहीं थी और अब शो कवरअप कर रहा है. उन्होंने यह भी कहा कि अगर वह ‘गुम है किसी के प्यार में’ के निर्माता होते तो उन्होंने लीप का ऑप्शन नहीं चुना होता. ‘गुम है किसी के प्यार में’ में भाविका शर्मा सवी के रूप में बनी रहेंगी. लीप के बाद भी उनका किरदार बरकरार रहेगा.

Also Read- Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: लीप के बाद ईशान को रिप्लेस करने पर हितेश भारद्वाज ने तोड़ी चुप्पी, कहा- मेकर्स ने मुझसे…

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >