Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin में लीप के बाद शहीर शेख होगे लीड अभिनेता, बोले- मैंने अभी कोई…

गुम है किसी के प्यार में जल्द ही 20 साल आगे बढ़ने वाला है. शो में लीप के बाद आयशा सिंह, नील भट्ट और हर्षद अरोड़ा नजर नहीं आएंगे, नये किरदार की एंट्री होने वाली है. अब खबरें आ रही है कि शहीर शेख लीड रोल के तौर पर नजर आएंगे. अब एक्टर ने इसपर चुप्पी तोड़ी है.

स्टार प्लस का पॉपुलर शो गुम है किसी के प्यार में जल्द ही 20 साल का लीप लेने वाला है. शो की कहानी आगे बढ़ेगी और कई नये कैरेक्टर की एंट्री होगी. लीप के बाद आयशा सिंह, नील भट्ट और हर्षद अरोड़ा नजर नहीं आएंगे. अब तो एक प्रोमो भी जारी कर दिया गया है, जिसमें दिखाया गया कि कैसे सई और विराट की लवस्टोरी का अंत होगा. बीते दिनों खबरें आ रही थी कि शहीर शेख को लीड एक्टर का रोल ऑफर किया गया है. अब एक्टर ने इसपर चुप्पी तोड़ी है.

शहीर शेख ने गुम है किसी के प्यार में को लेकर तोड़ी चुप्पी

दरअसल ऐसी खबरें चल रही थी कि शहीर शेख गुम है किसी के प्यार में के लीड एक्टर होंगे. हालांकि ई-टाइम्स की रिपोर्ट की मानें तो एक्टर ने ये ऑफर ठुकरा दिया है. उन्होंने कहा, “हां, गुम है किसी के प्यार में के निर्माताओं ने मुझसे इसके लिए संपर्क किया था, लेकिन मैंने अभी कोई प्रोजेक्ट नहीं लेने का फैसला किया है.” बता दें कि शो की नयी कहानी अब मानसी साल्वी और इंद्रनील भट्टाचार्य के इर्द-गिर्द घूमेगी. शाहीर के वर्कफ्रंट की बात करें तो अभिनेता फिलहाल वो तो है अलबेला में नजर आ रहे हैं. ये सीरियल 14 जून को ऑफएयर हो जाएगा.

ये एक्ट्रेस हो सकती है मेन लीड

रिपोर्ट्स की मानें तो गुम है किसी के प्यार में के लिए कई एक्ट्रेसेस से संपर्क किया गया है, लेकिन मैडम सर फेम भाविका शर्मा रोल में ज्यादा फिट बैठ रही है. लीप के बाद शो की अंतिम स्टार कास्ट जल्द ही तय होने की उम्मीद है. हालांकि इसपर कुछ फाइनल नहीं हुआ है. बीते दिनों खबरें आ रही थी कि उल्का गुप्ता बतौर लीड एक्ट्रेस दिखाई देंगी. उन्होंने पिंकविला से बात करते हुए कहा, मैं गुम है किसी के प्यार में के निर्माता से मिली हूं, लेकिन वास्तव में अभी तक कुछ भी ऑफिशियल नहीं कर सकती हूं. मैं अभी उनसे मिली हूं, बस इतना ही. उनकी ओर से मुझसे संपर्क किया गया है, लेकिन इस बात की कोई पुष्टि नहीं है कि मुझे यह मिल सकता है और मैं लीड रोल में नजर आ सकती हूं.

Also Read: Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: सई-विराट की कहानी का ऐसे होगा अंत, इस दर्दनाक हादसे के बाद शो को कहेंगे अलविदा

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >