Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: लकी की सच्चाई बताने से कौन रोक रहा ईशा को, मारने की करेगा कोशिश, रजत बनेगा मसीहा

गुम है किसी के प्यार में दिखाया जाएगा कि लकी की सच्चाई ईशा जान गई है. ईशा सबकुछ सवी को बताना चाहती है, लेकिन ईशा के साथ एक बड़ा हादसा हो जाता है. ईशा का एक्सीडेंट हो जाता है और रजत उसे हॉस्पिटल ले जाता है.

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: गुम है किसी के प्यार में दिखाया जाएगा कि शांतनु और मिलिंद को लेकर सवी काफी परेशान होती है. वह भगवान से प्रार्थना करती है कि उन दोनों की परेशानी जल्द ही खत्म हो जाए. ईशा, सवी को फोन करती है, लेकिन सवी का फोन साइलेंट होता है. ईशा फिर हरिणी को कॉल करती है और उसे सवी को अपने पास ही रखने के लिए कहती है. ईशा कहती है वह उसके घर आ रही है और उसे कुछ जरूर बात करनी है.

ईशा का होगा एक्सीडेंट

सीरियल में दिखाया जाएगा कि लकी अपने दोस्तों के साथ पार्टी करता होता है, तभी उसे एक फोन आता है. लकी अपने दोस्तों से कहता है कि अगर उसके भाई को सच्चाई पता चल गई तो वह उसपर काफी गुस्सो होगा. उसे ईशा को सच्चाई बताने से रोकना होगा. वहीं, ईशा, लकी का लैपटॉप लेकर सड़क किनारे चल रही होती है, तभी उसे एक कार टक्कर मार देता है. वहीं, रजत घर लौटता होता है, तभी सड़क पर भीड़ लगा देखकर रूक जाता है. वह देखता है कि ईशा का एक्सीडेंट हो गया. वह उसे हॉस्पिटल लेकर जाता है.

रजत पर लगाएगी ईशा ये आरोप

रजत, सवी को ईशा के एक्सीडेंट के बारे में बताता है. सवी अस्पताल में ईशा की हालत देखकर रोने लगती है. रजत उसे संभालता है. रजत, सवी को भरोसा दिलाता है कि ईशा ठीक हो जाएगी. शांतनु को रजत ईशा के एक्सीडेंट के बारे में बताता है और शांतनु टूट जाता है. रजत उसे सवी के लिए मजबूत रहने के लिए कहता है. शांतनु, सवी को भरोसा दिलाता है कि ईशा मजबूत है और वह इससे उबर जाएगी. गुम है किसी के प्यार में के आने वाले एपिसोड में दिखाया जाएगा कि ईशा से सवी एक्सीडेंट के बारे में पूछती है. ईशा अपनी अंगुली से रजत की ओर इशारा करती है. सवी उससे पूछती है कि ईशा का उसने एक्सीडेंट आखिर क्यों किया.

Also Read- Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: इस शख्स ने आशिका का प्लान किया फेल, लकी का होगा पर्दाफाश, ईशा के साथ होगा बड़ा हादसा

Also Read- Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin की सई ने बिग बॉस 18 के इस कंटेस्टेंट को किया सपोर्ट, बोलीं- वह गेम…

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >