Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: पहले से प्लान्ड थी सवी की एंट्री, भाविका शर्मा बोली- 3 महीने का…

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: गुम है किसी के प्यार में लगातार नए कलाकारों की वजह से ट्रेंड में है. शो में वैभवी हंकारे के जाने के बाद सवी के रूप में भाविका शर्मा की एंट्री हुई. उनके आने से शो के फैंस काफी एक्साइटेड हो गए. अब उन्होंने खुलासा किया है कि उनका आने पहले से प्लान था.

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: स्टारप्लस का पॉपुलर शो गुम है किसी के प्यार में अपनी दिलचस्प कहानी से दर्शकों को एंटरटेन करने की पूरी कोशिश कर रहा है. मेकर्स कहानी में जबरदस्त ट्विस्ट और टर्न जोड़ रहे हैं. बावजूद सीरियल टीआरपी चार्ट में बेहतर परफॉर्म नहीं कर पा रही है. हाल ही में भाविका शर्मा की एंट्री हुई है. वह सवी बनकर लौटी. इसी के साथ तेजू का रोल निभाने वाली वैभरी हंकारे को रिप्लेस कर दिया गया. अब भाविका ने सनसनीखेज खुलासा करते हुए कहा कि उनका जाना पहले से प्लान था.

सवी की एंट्री की पहले से थी प्लानिंग

भाविका शर्मा ने फिल्मीबीट संग बात करते हुए कहा, “जब मैं वर्दी पहनकर आई थी, तो सबने कहा कि क्या आपको मैडम सर की याद आई? मुझे पहले से पता था मेरी एंट्री होने वाली है. यह एक तरह का ‘तीन महीनों का एक तरह का ब्रेक था’. ये पहले से प्लान था.” भाविका शर्मा ने कहा कि शो के क्रू से मिलने के बाद वह बहुत खुश थीं.

शो के नए किरदार से जुड़ नहीं पाए दर्शक

नए स्टार कास्ट को शामिल करने का फैसला गुम है किसी के प्यार में के पक्ष में नहीं रहा. शक्ति अरोड़ा और भाविका शर्मा के रोमांटिक ड्रामा में शामिल होने से शो में नई जान आ गई थी. आयशा सिंह और नील भट्ट के जाने से शो के टीआरपी पर ज्यादा असर नहीं पड़ा. हालांकि, भाविका शर्मा का जाना गुम है किसी के प्यार में के लिए नुकसानदेह रहा, क्योंकि मेकर्स ने उनके किरदार से जुड़ाव महसूस किया. कलाकारों में लगातार बदलाव से वफादार दर्शक परेशान हो गए.”

यह भी पढ़ें- Yeh Rishta Kya Kehlata Hai में हुई इस शख्स की नई एंट्री, अरमान-अभीरा की बेटी पूकी हुई किडनैप

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >