Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: शो के बंद होने की खबरों पर सवी ने तोड़ी चुप्पी, कही ये बात

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: सीरियल गुम है किसी के प्यार में इस हफ्ते भी टीआरपी लिस्ट में कोई कमाल नहीं दिखा पाया. शो टॉप 20 में भी नहीं आ पाया. भाविका शर्मा की एंट्री ने कहानी को नया मोड़ तो दिया, लेकिन दर्शकों को इम्प्रेस नहीं कर पाई. अब एक्ट्रेस ने शो के ऑफ एयर होने पर बात की.

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: स्टार प्लस के सीरियल गुम है किसी के प्यार में की टीआरपी हर हफ्ते गिरती जा रही है. लेटेस्ट टीआरपी लिस्ट में शो की रेटिंग में कोई सुधार देखने को नहीं मिला. शो के बंद होने की खबरें कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर बनी हुई है. भाविका शर्मा की एंट्री के बाद भी दर्शकों ने कहानी को नहीं स्वीकार किया. हालांकि मेकर्स को पूरी उम्मीद थी कि भाविक के आने से शो की रेटिंग पहले जैसी अच्छी हो जाएगी. सारी उम्मीद पर पानी फिर गया और अब शो बंद होने वाला है. भाविका ने इसपर रिएक्ट किया है.

गुम है किसी के प्यार में के ऑफ एयर होने पर भाविका शर्मा ने किया रिएक्ट

गुम है किसी के प्यार में की सवी यानी भाविका शर्मा ने शो के ऑफ एयर होन की खबरों पर Buzzooka से बात करते हुए कहा, खबरें-खबरें होती है. ऐसी खबरें मेरे कानों तक भी नहीं आई है. एक्ट्रेस ने बताया कि उन्हें ऑफिशियली कुछ कहा नहीं गया है. साथ ही ये स्वीकार किया कि उन्होंने भी ऐसी खबरें सुनी है और उम्मीद करती है कि ये सच ना हो. वहीं शो में नील का किरदार निभाने वाले परम सिंह ने ऑफ एयर की खबरों पर रिएक्ट करते हुए कहा था, उन्हें इस बारे में कुछ आधिकारिक रूप से बताया नहीं गया, लेकिन सबको पता है कि क्या होगा.

भाविका शर्मा बोली- अगर ऐसा होता है तो…

भाविका शर्मा ने आगे कहा कि अगर ऐसा होता है तो भी ठीक है क्योंकि जो चीज शुरू होती है उसे किसी ना किसी दिन खत्म होना पड़ता है. उसने अपने फैंस से रिक्वेस्ट किया कि वह उनका शो देखते रहे और उसपर प्यार बरसाते रहे. वहीं, गुम है किसी के प्यार में दिखाया जा रहा कि नील जैसे ही अपने कमरे में पहुंचता है वहां सवी के कपड़े नहीं पाता है. वह इस बारे में उससे पूछता है. सवी उसे बताती है कि घर में रेनोवेशन का काम चल रहा है और इस वजह से उसके कपड़े इधर-उधर हो गए. नील उसकी बात मान लेता है. तभी सवी को तेजू की तसवीर मिलती है और वह उसे छिपाने की कोशिश करती है.

यह भी पढ़े: Box Office Report: ‘सितारे जमीन पर’, ‘कुबेर’ या ‘हाउसफुल 5’? बॉक्स ऑफिस पर किसकी लगी लॉटरी, जानें बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >