Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: सवी बनकर शो में लौटने पर भाविका शर्मा ने तोड़ी चुप्पी, कहा- एक ऐसी दुनिया में…

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: गुम है किसी के प्यार में के मेकर्स टीआरपी चार्ट में वापसी के लिए जी तोड़ मेहनत कर रहे हैं. उन्होंने वैभवी हंकारे को आउट कर सवी के रूप में भाविका शर्मा की एंट्री करवाई है. उनके आने से फैंस सुपरएक्साइटेड हैं. अब भाविका ने भी अपने पसंदीदा किरदार से जुड़ने को लेकर एक दिल छू लेने वाला मैसेज शेयर किया.

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: स्टार प्लस का पॉपुलर शो गुम है किसी के प्यार में अपनी दिलचस्प कहानी से दर्शकों को एंटरटेन करने की पूरी कोशिश कर रहा है. फिर भी यह टीआरपी चार्ट में एंटर नहीं कर पाया. हाल ही में मेकर्स ने बड़ा दांव खेलते हुए वैभरी हंकारे का पत्ता काटा और सवी के रूप में भाविका शर्मा की एंट्री करवाई. उन्होंने आईपीएस ऑफिसर बनकर वापसी की. फैंस उन्हें देखकर ओवर एक्साइटेड हो गए और कहा कि अब आएगा ना मजा.

भाविका शर्मा ने अपनी वापसी को लेकर तोड़ी चुप्पी

भाविका ने शो में फिर से वापसी और अपने पसंदीदा किरदार से जुड़ने को लेकर एक दिल छू लेने वाला मैसेज शेयर किया. उन्होंने वापसी पर बात करते हुए कहा, “गुम है किसी के प्यार में वापस आना मेरे लिए सिर्फ एक शो में लौटने से कहीं बढ़कर है. यह एक ऐसी दुनिया में वापस कदम रखने जैसा है, जो घर जैसा लगता है. सवी मेरे लिए बहुत खास है. वह मजबूत, भावुक और प्यार से भरी है. उसका किरदार निभाना मुझे बहुत कुछ सिखा गया है. यह वापसी सिर्फ मेरे लिए नहीं है, यह हर उस दर्शक के लिए है जिसने हमेशा मेरा साथ दिया और प्यार दिया. मैं इमोशनल होने के साथ साथ सुपरएक्साइटेड भी हीं.”

भाविका की एंट्री से फैंस हुए एक्साइटेड

भाविका के सवी के रूप में वापस आने से फैंस सुपरएक्साइटेड हैं. उनके पोस्ट पर वह अलग-अलग तरह के कमेंट कर रहे हैं. एक यूजर ने लिखा, ”सवी की वापसी के साथ देखना टीआरपी जरूर टॉप में आ जाएगा… मजा ही मजा.” एक दूसरे यूजर ने लिखा, ”सवी तो आ गई, लेकिन ये क्या रजत मर गया… अब परम सिंह के साथ कैसे शुरू होगी लवस्टोरी. ये देखने के लिए इंतजार नहीं कर सकता.” एक अन्य यूजर ने लिखा, ”हमारी प्यार सवी… जब गई थी, तो काफी दुख हुआ था… अब उनकी कहानी दोबारा देखने को मिलेगा… कितना मजा आने वाला है.”

गुम है किसी के प्यार में के लेटेस्ट एपिसोड में क्या हुआ खास

गुम है किसी के प्यार में के लेटेस्ट एपिसोड में हमने देखा कि कैसे तेजू और रजत एक साथ मरे हुए पाए जाते हैं. उनकी डेड बॉर्डी देखकर नील काफी दुखी हो जाता है और फूट फूटकर रोने लगता है. इधर सवी को यकीन नहीं हो रहा है कि उसका पति एक लड़की के साथ क्या कर रहा है. वह यह यकीन नहीं करना चाहती है कि उसने धोखा दिया है. वह नील को पूछताछ के लिए बुलानी है और उसपर तेजू को मारने का आरोप लगाती है.

यह भी पढ़ें- Raid 2 Worldwide Box Office Collection: वर्ल्डवाइड अजय देवगन की फिल्म फ्लॉप हुई या हिट, कमाए इतने करोड़

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

संपर्क : ashish.lata@prabhatkhabar.in

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >